उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS), पाटलिपुत्रा, पटना ने 2026 के लिए UMSAS Patna Training 2026 के अंतर्गत जनवरी से जून 2026 तक चलने वाले 6-महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम (03 माह बेसिक + 03 माह एडवांस) से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूरी तरह मुफ्त, स्टाइपेंड के साथ तथा विभिन्न पारंपरिक हस्तशिल्प ट्रेडों में रोजगार-उन्मुख कौशल प्रदान करता है। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
विषय सूची
UMSAS Patna Training 2026 संक्षिप्त विवरण
| कार्यक्रम का नाम | UMSAS Patna Training 2026 |
| संस्थान का नाम | उपेन्द्र महार्षि शिल्प अनुसंधान संस्थान (UMSAS), पटना |
| प्रशिक्षण अवधि | 6 महीने (3 माह बेसिक + 3 माह एडवांस) |
| प्रशिक्षण प्रकार | हस्तशिल्प आधारित व्यावसायिक प्रशिक्षण |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.umsas.org.in |
UMSAS पटना प्रशिक्षण 2026 शाखा / ट्रेड विवरण
UMSAS Patna Training 2026 के तहत उम्मीदवारों को बिहार की पारंपरिक और सांस्कृतिक हस्तशिल्प कलाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कुल 18 शाखाओं (ट्रेड) में प्रशिक्षण उपलब्ध है, जिनका उद्देश्य युवाओं को रोजगार-उन्मुख कौशल और स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान करना है।
| शाखा / ट्रेड | सीटें |
|---|---|
| मधुबनी (मिथिला) पेंटिंग | 50 |
| टिकुली पेंटिंग | 25 |
| मंजूषा ज्वेलरी | 25 |
| पेपरमैशी शिल्प | 20 |
| मृणमय (टेराकोटा) | 20 |
| एप्लिक / कशीदाकारी | 20 |
| काष्ठ तक्षण / काष्ठ खिलौना | 20 |
| रंगाई छपाई (ब्लॉक प्रिंटिंग) | 20 |
| चर्म शिल्प | 20 |
| सुत बुनाई | 20 |
| पाषाण (स्टोन) शिल्प | 20 |
| मेटल क्राफ्ट | 20 |
| सिक्की कला | 20 |
| सेरामिक शाखा | 20 |
| वेणु शिल्प | 20 |
| सुजनी शाखा | 20 |
| गुड़िया शाखा | 20 |
| जूट शाखा | 20 |
| कुल उपलब्ध सीटें | 400 |
शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता
UMSAS Patna Training 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए संस्थान द्वारा निम्न पात्रता निर्धारित की गई है:
- शैक्षणिक योग्यता :- आवेदक / आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता — सप्तम (7वीं) कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- प्रशिक्षण से संबंधित शर्तें :- जो उम्मीदवार / उम्मीदवाराएँ पूर्व में इसी संस्थान से प्रशिक्षण ले चुके हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन पुनः प्रशिक्षण लेने पर उन्हें कोई लाभ (छात्रवृत्ति / भत्ता आदि) देय नहीं होगा।
- उच्च प्रशिक्षण (Advance Training) हेतु नियम :- एडवांस प्रशिक्षण के लिए चयन होने हेतु बेसिक प्रशिक्षण में कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी।
- निवासी प्रमाण :- आवेदक / आवेदिका को बिहार का निवासी होना अनिवार्य है, इसके लिए मान्य निवास प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु – 22 वर्ष
- अधिकतम आयु – 45 वर्ष
- आयु की गणना 01.01.2026 के आधार पर होगी
आवेदन शुल्क
UMSAS Patna Training 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क, पंजीकरण शुल्क या प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विशेष आकर्षण — Special Benefits of Training
निःशुल्क हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाएँ प्रदान करता है, जिनका उद्देश्य प्रशिक्षण को सुलभ, प्रायोगिक और आर्थिक रूप से सहयोगात्मक बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान निम्न लाभ उपलब्ध होंगे।
प्रशिक्षण से जुड़े लाभ
- निःशुल्क प्रशिक्षण एवं निःशुल्क प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को ₹1000 प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
महिला प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशेष प्रावधान
- पटना नगर निगम क्षेत्र से बाहर की 110 महिला प्रशिक्षणार्थियों को छात्रावास आवंटन की स्थिति में भोजन एवं अल्पाहार हेतु ₹1500 प्रति माह अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा।
पुरुष प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रावधान
- पुरुष प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास सुविधा उपलब्ध नहीं है।
- लेकिन पटना नगर निगम क्षेत्र से बाहर के पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को आवास एवं भोजन आदि के लिए उपस्थिति के आधार पर ₹2000 प्रति माह प्रदान किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया — Selection Process
UMSAS Patna Training 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन सीधे प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रायोगिक / योग्यता प्रमाण-पत्र की जाँच के आधार पर किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
- सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति (Original) साथ लाना अनिवार्य है।
- आवासीय / निवासी प्रमाण-पत्र।
- आधार कार्ड / पहचान पत्र।
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (7वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र / अन्य योग्यता)।
- सभी दस्तावेज़ों की छायाप्रति (एक-एक फोटोकॉपी) भी साथ लाना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें – UMSAS Patna Training 2026
UMSAS Patna Training 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले इस पोस्ट के Important Links सेक्शन में जाएँ।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें — आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, आधार, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, निवासी प्रमाण आदि) अपलोड करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट करने पर Application Number / Registration ID प्राप्त होगा — इसे सुरक्षित रखें।
- निर्धारित तिथि 29 और 30 दिसंबर 2025 को सभी मूल + फोटोकॉपी दस्तावेज़ों के साथ संस्थान परिसर – उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पाटलिपुत्रा, पटना 800013 में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित हों।
महत्वपूर्ण तिथियाँ — Upendra Maharathi free Training 2026
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 25/11/2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25/12/2025 |
| दस्तावेज़ सत्यापन / प्राथमिक चयन | 29 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक |
| प्रशिक्षण प्रारंभ | 01 जनवरी 2026 |
महत्वपूर्ण लिंक – UMSAS Patna Training 2026
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF | Click Here to Download |
| ऑनलाइन आवेदन (Apply Online) | Click Here to Apply |
| संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट | Click Here to Visit |
Faq – UMSAS Patna Training 2026
UMSAS Patna Training 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू है?
आवेदन प्रक्रिया 25/11/2025 से शुरू हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 25/12/2025 निर्धारित की गई है।
UMSAS Patna Training 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदक/आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं (सप्तम) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
इस प्रशिक्षण में कौन-कौन से ट्रेड उपलब्ध हैं?
कुल 18 ट्रेड उपलब्ध हैं, जैसे — मंजूषा पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग, सिक्की क्राफ्ट, टेराकोटा, जूट क्राफ्ट, सुजनी, मेटल ज्वेलरी, सिल्वर फिलिग्री, पेपर माशा आदि।
क्या पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, UMSAS Patna Training 2026 के लिए पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।





