नगर पंचायत, पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 | आवेदन फॉर्म, योग्यता, इंटरव्यू डेट पूरी जानकारी

By: Nikhil Kumar

On: 08/12/2025

Latest Jobs in Supaul District in Bihar - नगर पंचायत पिपरा (सुपौल) में स्वच्छता साथी भर्ती 2025से सम्बंधित image

नगर पंचायत, पिपरा में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता साथी की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है जो स्थानीय निवासी हों और स्वच्छता कार्यों में रुचि रखते हों। आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, मानदेय और इंटरव्यू की तारीख सहित सभी जानकारी नीचे दी गई है।

Table of Contents

स्वच्छता साथी भर्ती 2025 – नगर पंचायत पिपरा, सुपौल : मुख्य जानकारी

भर्ती का नामस्वच्छता साथी भर्ती 2025
विभागस्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0
संगठन का नामनगर पंचायत पिपरा, सुपौल (बिहार)
पद का नामस्वच्छता साथी (Swachhata Sathi)
कुल पदों कि संख्या 05 (पांच)
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2025
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटstate.bihar.gov.in/prdbihar

स्वच्छता साथी भर्ती 2025 नगर पंचायत पिपरा: आवेदन के लिए पात्रता

सुपौल जिला के पिपरा नगर पंचायत में स्वच्छा साथी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:​

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम मैट्रिक पास।
  • आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष।
  • अनुभव: स्वच्छता से संबंधित कार्यों में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
  • अन्य पात्र व्यक्ति: Waste picker, citizen leader, SHG member, swachhagrahi, sanitation worker, brand ambassador, NULM, ASHA, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, NGO युवा, CBOs, RWAs से संबंधित व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं।

अन्य आवश्यकताएँ:

  • अभ्यर्थी की आवाज स्पष्ट और प्रभावी होनी चाहिए ताकि वह लोगों से बेहतर संवाद कर सके।
  • स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्वच्छता साथी भर्ती 2025 नगर पंचायत पिपरा: आवेदन की अंतिम तिथि

नगर पंचायत, पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते अपना आवेदन जमा करें।

स्वच्छता साथी भर्ती 2025 नगर पंचायत, पिपरा सुपौल : आवेदन फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस विषय में उचित जानकारी दी गयी है कि वे नगर पंचायत कार्यालय, पिपरा (सुपौल) से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

नगर पंचायत, पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 : आवेदन शुल्क क्या है ?

वैसे इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो ये जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं कि स्वच्छता साथी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क क्या है उन्हें ये जानकरी दी जा रही है कि नगर पंचायत पिपरा सुपौल के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
सभी पात्र अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं, जिससे यह प्रक्रिया सभी के लिए सुलभ और पारदर्शी बनी हुई है।

नगर पंचायत, पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 : चयन प्रक्रिया क्या है ?

इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन केवल प्रत्यक्ष साक्षात्कार (Walk-in Interview) के माध्यम से किया जाएगा।
साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की योग्यता, अनुभव एवं प्रस्तुति के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

पिपरा सुपौल स्वच्छता साथी भर्ती 2025 : साक्षात्कार की तिथि क्या है ?

नगर पंचायत, पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 के तहत होने वाली भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 05 मई 2025 (सोमवार) को किया जाएगा।

पिपरा सुपौल स्वच्छता साथी भर्ती 2025 : साक्षात्कार का समय क्या है ?

नगर पंचायत, पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 के अंतर्गत होने वाले साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।

सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार स्थल पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित रहें।

पिपरा सुपौल स्वच्छता साथी भर्ती 2025 : साक्षात्कार स्थल कहाँ है ?

साक्षात्कार का आयोजन निम्नलिखित स्थान पर किया जाएगा:
👉 नगर पंचायत कार्यालय, पिपरा, जिला – सुपौल (बिहार)
सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहले पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लें।

पिपरा सुपौल स्वच्छता साथी भर्ती 2025 : आवश्यक दस्तावेज़

साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की मूल प्रति और एक सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है

  • 📌 शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र – (10वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट)
  • 📌 आयु प्रमाण पत्र – (जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं की मार्कशीट / आधार कार्ड)
  • 📌 निवास प्रमाण पत्र – (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र)
  • 📌 अनुभव प्रमाण पत्र – (यदि उपलब्ध हो)
  • 📌 जाति प्रमाण पत्र – (यदि आरक्षण का लाभ लेना हो)
  • 📌 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ – (02 प्रति)
  • 📌 हस्ताक्षरित बायोडाटा (CV) – अद्यतन जानकारी सहित
  • 👉 सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि दस्तावेज़ों की तैयारी पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें, ताकि साक्षात्कार के दौरान कोई परेशानी न हो।

पिपरा सुपौल स्वच्छता साथी भर्ती 2025 : स्वच्छता साथी के कार्य एवं जिम्मेदारियाँ

  • स्वच्छता साथी की भूमिका एक सामाजिक परिवर्तनकर्ता की होती है, जो नगर को स्वच्छ बनाने में अहम योगदान देता है। उन्हें निम्नलिखित कार्य सौंपे गए हैं:
  • 🔹 वार्ड भ्रमण:
    • कार्यालय द्वारा निर्धारित वार्ड के सभी घरों का भ्रमण कर स्वच्छता से संबंधित जानकारी एकत्र करना।
  • 🔹 प्रेरणा देना:
    • घर के मुखिया को कचरा पृथक्करण (Waste Segregation) और घरेलू कम्पोस्टिंग (Home Composting) के लिए प्रेरित करना।
  • 🔹 छोटे समूहों की बैठकें:
    • वार्ड स्तर पर छोटे-छोटे समुदायों या समूहों के साथ बैठक कर स्वच्छता विषयक संवाद और जागरूकता फैलाना।
  • 🔹 SHG मीटिंग में भागीदारी:
    • स्वयं सहायता समूह (SHG) की मासिक बैठक में भाग लेना और महिलाओं को स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना।
  • 🔹 Citizen Leader तैयार करना:
    • वार्ड एवं समाज के प्रबुद्ध और प्रमुख नागरिकों को Citizen Leader के रूप में तैयार कर जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना।
  • 🔹 स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग:
    • नगर निकाय को स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान हर संभव सहयोग प्रदान करना।
  • 🔹 आदेशों का पालन:
    • विभागीय स्तर से समय-समय पर दिए गए सभी आदेशों एवं निर्देशों का अक्षरशः पालन करना।

👉 स्वच्छता साथी का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज में स्थायी स्वच्छता की आदतें विकसित करने में एक प्रेरणास्रोत की भूमिका निभाते हैं।

नगर पंचायत पिपरा सुपौल भर्ती 2025 : स्वच्छता साथी को मिलने वाले लाभ

नगर पंचायत, पिपरा (सुपौल) में स्वच्छता साथी के रूप में कार्यरत अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएं एवं लाभ प्रदान किए जाएंगे:

वित्तीय लाभ:

  • ₹6,000 प्रति माह का मानदेय।
  • पदोन्नति और अनुबंध विस्तार का अवसर।

कार्य संबंधी सुविधाएँ:

  • कार्य अवधि केवल 5 घंटे प्रतिदिन।
  • स्थानीय स्तर पर कार्य करने का अवसर।

सामाजिक लाभ:

  • समाज में स्वच्छता के प्रति योगदान देकर एक बेहतर नागरिक बनने का मौका।
  • सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से सीधा जुड़ाव।

👉 इन लाभों का उद्देश्य न केवल कार्य को प्रोत्साहित करना है, बल्कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाना भी है।

नगर पंचायत, पिपरा सुपौल स्वच्छता साथी भर्ती 2025 फॉर्म कैसे भरें

  • नगर पंचायत, पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • भर्ती से सम्बंधित आवेदन पत्र नगर पंचायत, पिपरा सुपौल के कार्यालय से प्राप्त करें
  • भर्ती के आवेदन पत्र को भरने से पहले अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • जरुरी सभी दस्तावेज़ – पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण आदि की जांच कर एकत्र कर लें।
  • भर्ती फॉर्म से संबंधित सभी दस्तावेज़ आदि तैयार रखें।
  • साक्षात्कार में शामिल होने के पहले सभी कागजातों का पूर्वावलोकन ध्यान से जांच लें।
  • अंत में भरे गए फॉर्म का एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

पिपरा सुपौल में स्वच्छता साथी भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण लिंक

नीचे कुछ जरूरी लिंक दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं, रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और Job Bihar से जुड़े रह सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. स्वच्छता साथी भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं पास) होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, स्वच्छता से जुड़े कार्यों में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।​

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
स्वच्छता साथी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है।​

3. चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
चयन प्रक्रिया में केवल साक्षात्कार शामिल है। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।​

4. साक्षात्कार कब और कहाँ आयोजित होगा?
साक्षात्कार की तिथि 05 मई 2025 है, जो सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। साक्षात्कार का स्थल नगर पंचायत कार्यालय, पिपरा, सुपौल है।​

5. स्वच्छता साथी को कितना मानदेय मिलेगा?
स्वच्छता साथी को ₹300 प्रतिदिन के हिसाब से ₹6,000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा, जो सीधे बैंक खाते में जमा किया जाएगा।​

निष्कर्ष

नगर पंचायत, पिपरा सुपौल के द्वारा स्वच्छता साथी भर्ती 2025 स्थानीय युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जिसमें वे न केवल आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाकर एक बेहतर कल का निर्माण भी कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और साक्षात्कार की तैयारी पूरी लगन से करें।

Author profile image

Nikhil Kumar

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Mithila Chitrakala Sansthan Madhubani Bharti 2026 – आचार्य, प्रशासी पदाधिकारी एवं लेखापाल भर्ती

Mithila Chitrakala Sansthan Madhubani Bharti 2026

मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी में आचार्य, प्रशासी पदाधिकारी एवं लेखापाल पदों पर संविदा आधारित भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Read More

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026: Apply Online for 229 PDS Shop License

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 pds shop image with people

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 के तहत सिवान जिले में 229 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Read More

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 : बिना शुल्क आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत Infrastructure Development Authority, बिहार द्वारा Executive Officer (PPP) के 01 संविदा पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी 05 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है।

Read More

DHEW पटना DEO भर्ती 2026: बिना शुल्क आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

DHEW Patna DEO Recruitment 2026 : DEO पद हेतु आवेदन करें।

DHEW पटना DEO भर्ती 2026 के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर संविदा आधारित भर्ती निकली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, मानदेय ₹13,500, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की पूरी जानकारी।

Read More

Purnea PDS Dealer Vacancy 2026: पूर्णिया में 386 राशन डीलर पदों पर आवेदन शुरू

Purnea PDS Dealer Vacancy 2026: पूर्णिया राशन डीलर भर्ती 2026

पूर्णिया राशन डीलर भर्ती 2026: पूर्णिया में 386 PDS दुकानों के लिए भर्ती जारी। जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Read More

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026: जेंडर स्पेशलिस्ट

Arwal Hub for Empowerment of Women Recruitment 2026 जेंडर स्पेशलिस्ट

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 के तहत जेंडर स्पेशलिस्ट पद पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पोस्ट में योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Read More