अगर आप रेलवे विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा है। Railway Recruitment Board (RRB) ने NTPC Graduate Level Bharti 2025 के लिए 5810 पदों पर भर्ती का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार rrbapply.gov.in पोर्टल पर जाकर RRB NTPC Graduate Level Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 21 अक्टूबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक कर सकते हैं। इस लेख में आपको योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, फीस, सिलेबस और आवेदन लिंक की पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही, JobBihar.com पर आप अन्य नवीनतम सरकारी भर्तियों, पाठ्यक्रम, प्रवेश पत्र और परिणाम संबंधी जानकारी भी पा सकते हैं।
RRB NTPC Graduate Level Bharti 2025 – Overview
| संस्थान | Railway Recruitment Board (RRB) |
|---|---|
| पोस्ट का नाम | RRB NTPC 2025 Graduate Level Bharti |
| कुल रिक्त पद | 5810 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 में पद विवरण
भारतीय रेलवे एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 में जितने भी पद और उनकी रिक्तियों का विवरण इस प्रकार से है :
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेषक | 161 |
| स्टेशन मास्टर | 615 |
| मालगाड़ी प्रबंधक | 3416 |
| कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक | 921 |
| वरिष्ठ लिपिक सह टंकक | 638 |
| यातायात सहायक | 59 |
| कुल पद | 5810 |
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 हेतु योग्यता
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या इसके समकक्ष ।
- कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग में दक्षता आवश्यक है।
- पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता है, अधिक जानकारी के लिए कृपया अधिकारिक विज्ञापन देखें।
आयु सीमा (01.01.2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 33 वर्ष
- रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों स्नातक भर्ती विज्ञापन संख्या CEN 06/2025 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में छूट अतिरिक्त।
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 की वेतन संरचना
| पद का नाम | लेवल | प्रारंभिक वेतन |
|---|---|---|
| स्टेशन मास्टर | Level 6 | ₹35,400/- |
| मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेषक | Level 6 | ₹35,400/- |
| मालगाड़ी प्रबंधक | Level 5 | ₹29,200/- |
| कनिष्ठ लेखा सहायक सह टंकक | Level 5 | ₹29,200/- |
| वरिष्ठ लिपिक सह टंकक | Level 5 | ₹29,200/- |
| यातायात सहायक | Level 4 | ₹25,500/- |
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
RRB NTPC 2025 Graduate Level Bharti 2025 के अंतर्गत जारी इस भर्ती के लिए नीचे सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गई हैं जिन्हें आवेदन करने से पहले ध्यानपूर्वक देख लें —
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 21/10/2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 20/11/2025 |
| सुधार / संशोधन हेतु | 23/11/2025 |
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 का आवेदन पत्र शुल्क
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 के आवेदन को भरने के लिए शुल्क निम्न प्रकार से हैं :
| वर्ग | शुल्क |
|---|---|
| Gen / OBC / EWS | ₹500/- |
| SC / ST / PH | ₹250/- |
| सभी वर्ग की महिलाएं | ₹250/- |
- Refund (CBT परीक्षा देने पर):
- Gen/OBC/EWS: ₹400/-
- SC/ST/EBC/Female/Transgender: ₹250/-
- भुगतान माध्यम Debit Card / Credit Card / Net Banking / E-Challan है।
RRB NTPC Graduate Level 2025 Selection Process
दोस्तों, आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 हेतु आवेदन करने से पहले आपको इसके चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी आवश्यक है, यह बिलकुल आसान होने वाला है, जो इस प्रकार है :
- CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा)
- CBT-2 (मुख्य परीक्षा)
- टाइपिंग टेस्ट (जहाँ लागू हो)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षा
How to Apply Online RRB NTPC Graduate Level 2025 Form
वैसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक हो वे अपना आवेदन पत्र निम्नलिखित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन कर सकते हैं :
- सबसे पहले RRB NTPC Graduate Level Notification 2025 ध्यान से पढ़ें।
- rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य लें। यह समय आने पर काम देता है।
- जानकारी के लिए बता दूँ की सभी प्रकार के आवश्यक लिंक आपको ढूंढने में परेशानी न हो इसके लिए निचे दिया जा रहा है। इस लिंक के मदद से आप सीधे उस स्थान पर पहुँच जायेगे।
आरआरबी एनटीपीसी 2025 स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 Important Links
RRB NTPC Graduate Level Notification 2025 डाउनलोड करें
आवेदन ऑनलाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करेंHome PageRRB NTPC Graduate Level Exam Pattern & Syllabus 2025
CBT-1 Exam Pattern
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| General Awareness | 40 | 40 |
| Mathematics | 30 | 30 |
| Reasoning | 30 | 30 |
| कुल | 100 | 100 |
| ⏱️ समयावधि: 90 मिनट | ❌ Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा। | |
CBT-2 Exam Pattern
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| General Awareness | 50 | 50 |
| Mathematics | 35 | 35 |
| Reasoning | 35 | 35 |
| कुल | 120 | 120 |
| ⏱️ समयावधि: 90 मिनट | ❌ Negative Marking: 1/3 अंक कटेगा। | |
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 से जुड़े सवाल और जबाव
RRB NTPC 2025 Graduate Level Bharti के लिए आवेदन कब शुरू होगा?
यह भर्ती 21 अक्टूबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 हैं।
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 में कुल कितने पद निकले हैं?
कुल रिक्त पदों की संख्या 5810 है।
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2025 हेतु आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
अधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस rrbapply.gov.in है।
👇अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए यहाँ देखें :
- बिहार धान अधिप्राप्ति 2025-26: ऑनलाइन आवेदन, तिथि, दरें और प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना: बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए संपूर्ण मार्गदर्शिका
- Bihar Farmer ID Registration 2025: ऑनलाइन आवेदन, लाभ, स्टेटस – पूरी जानकारी
- Bihar Mukhyamantri Vriddhajan Pension Yojana 2025 | बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2025
- Bihar Makhana Yojana 2025-26 & 2026-27 | बिहार मखाना योजना ऑनलाइन आवेदन
Disclaimer
यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। RB NTPC 2025 Graduate Level Bharti 2025 से संबंधित सभी आधिकारिक दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड और अपडेट्स के लिए जारी अधिसूचना देखें।





