Nalanda Vikas Mitra Vacancy 2026 के तहत नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल में एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से पंचायत और नगर क्षेत्र में विकास मित्र के पदों पर नियोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर के पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।
यह भर्ती बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत विकास मित्र पद के लिए निकाली गई है। नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 के तहत कुल 02 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 01 पद पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) तथा 01 पद नगर/शहरी वार्ड समूह (क्लस्टर) के लिए है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगी।
इस पोस्ट में आपको नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 (राजगीर अनुमंडल) से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, मानदेय, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से और सरल भाषा में दी गई है।
Nalanda Vikas Mitra Offline Form 2026 (02 Posts)
राजगीर, नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 : संक्षिप्त विवरण
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026
- मेधा सूची प्रकाशन: 02 मार्च 2026
- मेधा सूची पर आपत्ति: 05 से 09 मार्च 2026
- अंतिम चयन सूची प्रकाशन: 12 मार्च 2026
- नियोजन पत्र वितरण / शपथ ग्रहण: 16 मार्च 2026
आवेदन शुल्क
- सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: ₹0 /–
- आवेदन शुल्क: नहीं लिया जाएगा
Nalanda Vikas Mitra Vacancy 2026 : रिक्ति विवरण
| पंचायत / वार्ड समूह का नाम | रिक्तियों संख्या |
|---|---|
| मेयार (ग्रामीण) | 01 |
| राजगीर (शहरी) | 01 |
| कुल रिक्तियों की संख्या | 02 |
शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष होनी चाहिए।
- यदि मैट्रिक या समकक्ष योग्यता वाला अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होता है, तो निम्न क्रम में अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है:
- नन-मैट्रिक
- 9वीं पास
- 8वीं पास
- 7वीं पास
- 6वीं पास
- 5वीं पास
- महिला अभ्यर्थियों के मामले में, यदि शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध नहीं हो, तो साक्षर होने पर भी चयन किया जा सकता है, बशर्ते वे अक्षर योजना / स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय हों।
Nalanda Vikas Mitra Vacancy 2026 : आयु सीमा (27 फरवरी 2026 तक)
Nalanda Vikas Mitra Notification 2026 के अनुसार आयु की तय सीमा 27 फरवरी 2016 है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 50 वर्ष
- महत्वपूर्ण बिंदु
- आरक्षित महिला पदों के लिए यदि मैट्रिक या समकक्ष अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं और एक से अधिक साक्षर महिला अभ्यर्थी हों, तो कम आयु वाली अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 : चयन का तरीका
- विकास मित्र का चयन मेधा सूची (Merit List) के आधार पर किया जाएगा।
- चयन संबंधित पंचायत / नगर वार्ड समूह (क्लस्टर) से किया जाएगा और अभ्यर्थी का उसी क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।
- चयन में शैक्षणिक योग्यता (मैट्रिक या समकक्ष) के प्राप्तांक को आधार माना जाएगा।
- समान शैक्षणिक योग्यता होने की स्थिति में आयु के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि शैक्षणिक योग्यता और जन्म तिथि दोनों समान हों, तो अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्वविवेक से चयन किया जाएगा।
- चयन प्रक्रिया विकास मित्र चयन मार्गदर्शिका (पंचम चरण) के अनुसार संपन्न की जाएगी।
- अंतिम चयन अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
राजगीर, नालंदा विकास मित्र ऑफलाइन फॉर्म 2026 कैसे भरें
- इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से लिए जाएंगे।
- इच्छुक अभ्यर्थी विकास मित्र का आवेदन प्रपत्र आधिकारिक वेबसाइट www.mahadalitmission.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
- भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अथवा नगर परिषद, राजगीर के कार्यालय में निर्धारित तिथि के भीतर जमा करना होगा।
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है।
- आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
👉 नोट: आवेदन केवल संबंधित पंचायत या नगर क्षेत्र के अभ्यर्थियों से ही स्वीकार किए जाएंगे।
राजगीर, नालंदा विकास मित्र ऑफलाइन आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदन प्रपत्र (निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ)
- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (महादलित समुदाय से संबंधित)
- निवास प्रमाण पत्र (संबंधित पंचायत / नगर क्षेत्र का)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वयं सहायता समूह / अक्षर योजना से जुड़े होने का प्रमाण (यदि लागू हो)
👉 नोट: सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।
Nalanda Vikas Mitra Vacancy 2026 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन केवल संबंधित पंचायत / नगर वार्ड समूह (क्लस्टर) के पात्र अभ्यर्थियों से ही स्वीकार किए जाएंगे।
- अभ्यर्थी का महादलित समुदाय से होना अनिवार्य है।
- आवेदन पत्र निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा, विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- आवेदन के साथ संलग्न सभी दस्तावेज स्वप्रमाणित होने चाहिए।
- चयन प्रक्रिया से संबंधित अंतिम निर्णय अनुमंडल पदाधिकारी / चयन समिति का होगा।
- भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या संशोधन के लिए आधिकारिक नोटिस को ही मान्य माना जाएगा।
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी शर्तों एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 के लिए किसे अप्लाई करना चाहिए?
- जो अभ्यर्थी नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल के स्थायी निवासी हों।
- जो अभ्यर्थी महादलित समुदाय से संबंधित हों।
- जिनकी आयु 27 फरवरी 2026 को 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
- जिनके पास मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष योग्यता हो।
- यदि मैट्रिक अभ्यर्थी उपलब्ध न हों, तो कम शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी (नोटिस में दिए गए क्रम के अनुसार) भी आवेदन कर सकते हैं।
- पंचायत या नगर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय और स्थानीय समस्याओं से परिचित अभ्यर्थी।
- यदि आप उपरोक्त शर्तों को पूरा करते हैं, तो नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक
| उद्देश्य | लिंक |
|---|---|
| ऑफलाइन आवेदन | Vikas Mitra ऑफलाइन आवेदन लिंक |
| नोटिफिकेशन PDF | राजगीर विकास मित्र आधिकारिक नोटिफिकेशन |
| आधिकारिक वेबसाइट | PRD Bihar आधिकारिक वेबसाइट |
Nalanda Vikas Mitra Vacancy 2026 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 के लिए कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 02 पद हैं, जिनमें 01 पद पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) और 01 पद नगर/शहरी वार्ड समूह (क्लस्टर) के लिए है।
यह भर्ती नालंदा जिले के किस अनुमंडल के लिए है?
यह भर्ती नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल के लिए जारी की गई है।
Nalanda Vikas Mitra Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब से कब तक किए जाएंगे?
आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगी।
विकास मित्र पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष होनी चाहिए। मैट्रिक अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर कम योग्यता वालों पर विचार किया जा सकता है।
इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
अभ्यर्थी की आयु 27 फरवरी 2026 को 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?
नहीं, इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन कैसे और कहाँ जमा करना होगा?
आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या नगर परिषद, राजगीर कार्यालय में जमा करना होगा।
विकास मित्र को कितना मानदेय मिलेगा?
चयनित विकास मित्र को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। नोटिस में मानदेय की निश्चित राशि का उल्लेख नहीं है।
नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 के बारे में निष्कर्ष
नालंदा विकास मित्र भर्ती 2026 नालंदा जिले के राजगीर अनुमंडल के पात्र अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से पंचायत एवं नगर क्षेत्र के लिए विकास मित्र के पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा 27 फरवरी 2026 से पहले अपना आवेदन निर्धारित कार्यालय में जमा करें। अधिक जानकारी के लिए अनुमण्डल कार्यालय, राजगीर /जिला कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा एवं बिहार महादलित विकास मिशन, पटना से संपर्क किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे इन्हें भी देखें

