खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 : अगर आप बिहार के खगड़िया जिले के निवासी हैं और 10वीं पास हैं और किसी सरकारी योजना में जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन मौका सामने आया है। बिहार सरकार के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के तहत शिक्षा सेवक (टोला सेवक / तालीमी मरकज) की बहाली शुरू की गई है। इस लेख के अंत में महत्वपूर्ण लिंक भी दिए जायेगे।
Job Bihar के लेख में खगड़िया शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 से सम्बंधित इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने से पहले कृपया अधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ लें, इच्छुक उम्मीदवार इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 : मुख्य जानकारी
| भर्ती का नाम | अक्षर आँचल योजना शिक्षा सेवक भर्ती 2025 |
| विभाग का नाम | बिहार सरकार के शिक्षा विभाग |
| पद का नाम | शिक्षा सेवक (टोला सेवक / तालीमी मरकज) |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | khagaria.nic.in |
खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 सेवक एवं तालीमी मरकज : आवेदन के लिए पात्रता
Latest Jobs in Khagaria के अंतर्गत बिहार के खगड़िया जिले में खगड़िया शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
- शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)
- आरक्षण: महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का नियम है।
- निवास: उसी टोले/वार्ड का निवासी होना अनिवार्य जहाँ केंद्र रिक्त है
- जाति: महादलित / दलित / अल्पसंख्यक / अतिपिछड़ा वर्ग
खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 : महत्वपूर्ण तिथियाँ
खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 के आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी तिथियों का ध्यानपूर्वक पालन करें ताकि किसी भी जरूरी प्रक्रिया से वंचित न रह जाएं।
| चरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन जमा करने की शुरुआत | 30 मई 2025 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 16 जून 2025 |
अक्षर आँचल योजना के अंतर्गत खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
अक्षर आँचल योजना के तहत होने वाली खगड़िया शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों, आरक्षण श्रेणी, और स्थानीयता के आधार पर किया जाएगा।
- मैट्रिक के प्रतिशत + अनुभव अंकों के आधार पर मेधा सूची बनाई जाएगी।
- अनुभव अंक:
- 6 माह से 1 वर्ष: 5 अंक
- 1 वर्ष से अधिक: 10 अंक
- आपत्ति के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
- अंतिम सूची अनुमोदित होने के बाद प्रशिक्षण और फिर नियुक्ति पत्र जारी होगा।
खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 में मानदेय की जानकारी
अक्षर आँचल योजना के तहत खगड़िया शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 में चयनित शिक्षा सेवकों को हर महीने ₹8,000/- का मानदेय दिया जाएगा। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से आधार से लिंक बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।
मानदेय से जुड़ी मुख्य बातें:
- ₹8,000/- प्रति माह फिक्स मानदेय
- भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए
- बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य
- समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सही बैंक विवरण देना जरूरी
👉 सभी चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता और आधार लिंक स्थिति पहले से सुनिश्चित कर लें।
खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया 2025
अक्षर आँचल योजना के अंतर्गत चयनित शिक्षा सेवकों को नियुक्ति से पहले आवश्यक प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा, ताकि वे बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें और योजना के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा कर सकें।
प्रशिक्षण से जुड़ी मुख्य बातें:
- प्रशिक्षण अनिवार्य होगा – चयन के बाद कार्यभार ग्रहण करने से पहले सभी शिक्षा सेवकों को प्रशिक्षण लेना जरूरी है।
- प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा कार्यालय या नामित संस्थानों के माध्यम से किया जाएगा।
- प्रशिक्षण की अवधि – आमतौर पर 5 से 15 दिन के बीच हो सकती है (जिला स्तर पर भिन्नता संभव)।
- प्रशिक्षण में विषय – शिक्षण पद्धति, बाल मनोविज्ञान, साक्षरता मिशन के उद्देश्य, और सामुदायिक भागीदारी आदि।
👉 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही शिक्षा सेवकों को कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी जाएगी।
अक्षर आँचल योजना खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 – आवेदन प्रक्रिया
यदि आप शिक्षा सेवक के रूप में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और सभी दस्तावेज़ निर्धारित फॉर्म के साथ जमा करने होंगे।
आवेदन कैसे करें?
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करें:
निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरें। इसी पोस्ट के महत्वपूर्ण लिंक में भी उपलब्ध है - फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया:
भरे हुए आवेदन फॉर्म को सभी जरूरी दस्तावेज़ों के साथ अपने समिति के सदस्य-सह-संयोजक (चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जाकर जमा करें। - अनिवार्य दस्तावेज़ (फोटो कॉपी के साथ):
- मैट्रिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
👉 अधिक जानकारी के लिए अपने स्थानीय विद्यालय या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।
खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
नीचे कुछ जरूरी लिंक दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं, रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और Job Bihar से जुड़े रह सकते हैं।
| खगड़िया शिक्षा सेवक भर्ती नोटिस सह आवेदन पत्र 2025 | डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
| शिक्षा सेवक भर्ती 2025 | मार्गदर्शिका यहाँ से डाउनलोड करें |
| औपबंधिक मेधा सूची | डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें |
निष्कर्ष
अक्षर आँचल योजना शिक्षा सेवक भर्ती 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुँचाना है। यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का अवसर प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक बदलाव में भागीदारी का भी माध्यम बनती है। अगर आप योग्य हैं और अपने क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं, तो यह एक सुनहरा अवसर है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Latest Jobs in khagaria अंतर्गत खगड़िया शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें, सभी आवश्यक दस्तावेज़ समय पर तैयार रखें, और अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य जमा करें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए Job Bihar वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।




