हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026: DEO समेत अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

By: Nikhil Kumar

On: 08/02/2026

Jehanabad Women Empowerment Hub Recruitment 2026

विषय सूची

Jehanabad Women Empowerment Hub Recruitment 2026 के तहत जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग (ICDS) के अंतर्गत संचालित Hub for Empowerment of Women, Jehanabad के संचालन हेतु आयोजित की जा रही है, जिसमें योग्य एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), लेखा सहायक सहित विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2026 तक (रात 11:59 बजे तक) जारी रहेगी, तथा आवेदन केवल निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस पोस्ट में आपको हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, जहानाबाद भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, मानदेय, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया सरल भाषा में दी गई है।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 : संक्षिप्त जानकारी

Jehanabad Women Empowerment Hub Online Form 2026 (06 Posts)

JobBihar.Com

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 10 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • मेरिट लिस्ट / शॉर्टलिस्ट: बाद में सूचित किया जाएगा
  • साक्षात्कार तिथि: जिला NIC वेबसाइट पर जारी की जाएगी

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • सभी पात्र उम्मीदवार निःशुल्क (Free of Cost) आवेदन कर सकते हैं।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 : रिक्ति विवरण

पद का नामपदों की संख्याश्रेणी
लैंगिक विशेषज्ञ02अति पिछड़ा
वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ01अनारक्षित
लेखा सहायक01अनारक्षित
डाटा इण्ट्री ऑपरेटर01अनारक्षित
मल्टी पर्पस स्टाफ01अनारक्षित
कुल पदों की संख्या06_

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 : योग्यता

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअनुभव
लैंगिक विशेषज्ञ

समाजशास्त्र / सामाजिक कार्य / ग्रामीण विकास / ग्रामीण प्रबंधन /LSW / मनोविज्ञान / महिला अध्ययन में स्नातक

  • जेंडर आधारित विषयों में
  • सरकारी / गैर-सरकारी संगठन के साथ
  • न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव
वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञअर्थशास्त्र / वाणिज्य में स्नातकोत्तर
  • वित्तीय साक्षरता / वित्तीय समावेशन से संबंधित विषयों में
  • सरकारी / गैर-सरकारी संगठन के साथ
  • कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव
लेखा सहायकवाणिज्य में स्नातक
  • संबंधित क्षेत्र में
  • सरकारी / गैर-सरकारी संगठन के साथ
  • न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव
डाटा इण्ट्री ऑपरेटरकम्प्यूटर / IT / संबंधित विषय में स्नातक
  • डेटा प्रबंधन
  • प्रक्रिया दस्तावेजीकरण
  • वेब आधारित रिपोर्टिंग
  • सरकारी / गैर-सरकारी / IT आधारित संस्थानों के साथ
  • 3 वर्ष का अनुभव
मल्टी पर्पस स्टाफ

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा उत्तीर्ण

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 : आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन की तिथि (05 फ़रवरी 2026) के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा
    • मैट्रिक स्तर के पदों के लिए: 18 वर्ष
    • स्नातक स्तर एवं उससे ऊपर के पदों के लिए: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा
    • अनारक्षित (पुरुष): 37 वर्ष
    • पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला): 40 वर्ष
    • अनारक्षित वर्ग (महिला): 40 वर्ष
    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
  • आयु में छूट बिहार सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 : मानदेय विवरण

  • लैंगिक विशेषज्ञ: ₹23,000/- प्रति माह
  • वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ: ₹21,000/- प्रति माह
  • लेखा सहायक: ₹16,000/- प्रति माह
  • डाटा इण्ट्री ऑपरेटर: ₹13,500/- प्रति माह
  • मल्टी पर्पस स्टाफ: ₹10,000/- प्रति माह

Jehanabad Women Empowerment Hub Vacancy 2026 : चयन का तरीका

  • अभ्यर्थियों का चयन योग्यता एवं अनुभव के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
  • प्रशासनिक पदों के लिए कंप्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान अनिवार्य होगा।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार की सूचना अभ्यर्थी के Email ID तथा जिला NIC वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।
  • चयन हेतु प्रत्येक पद के लिए कम से कम 3 अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा।
  • अंक समान होने की स्थिति में अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अंक एवं जन्मतिथि दोनों समान होने पर लॉटरी प्रक्रिया से चयन किया जाएगा।
  • अंतिम चयन से पूर्व दस्तावेज़ सत्यापन अनिवार्य होगा।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, जहानाबाद भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • जो इच्छुक उम्मीदवार Jehanabad Women Empowerment Hub Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 10 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में दिए गए “ऑनलाइन आवेदन” लिंक या जिला NIC, जहानाबाद की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी विवरण सही ढंग से दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट / PDF सुरक्षित रखें

Jehanabad Women Empowerment Hub Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • वे अभ्यर्थी जो हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, जहानाबाद भर्ती 2026 के अंतर्गत जारी पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं।
  • जिन उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिसूचना में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप है।
  • जिनके पास संबंधित पद के लिए आवश्यक कार्य अनुभव (जहाँ लागू हो) उपलब्ध है।
  • वे अभ्यर्थी जो बिहार के अधिवासी हैं और आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं।
  • ऐसे उम्मीदवार जो संविदा आधारित नियुक्ति की शर्तों को स्वीकार करते हैं।
  • वे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्धारित तिथि के भीतर पूरा कर सकते हैं।

⚠️ नोट: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें
  • ऑनलाइन आवेदन हेतु सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर पूरा आवेदन फॉर्म सही तरीके से भरें
  • आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही एवं सत्य होनी चाहिए।
  • गलत या अपूर्ण जानकारी देने पर आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है।
  • एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की स्थिति में प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग आवेदन करना होगा।
  • आवेदन अंतिम तिथि से पहले सबमिट करना सुनिश्चित करें।
  • केवल सफलतापूर्वक सबमिट किया गया आवेदन ही मान्य होगा।
  • साक्षात्कार / दस्तावेज़ सत्यापन के समय मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • भर्ती से संबंधित सभी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।

कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक

उद्देश्यलिंक
ऑनलाइन आवेदनऑनलाइन आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन PDFआधिकारिक नोटिफिकेशन PDF
आधिकारिक वेबसाइटआधिकारिक वेबसाइट

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  1. हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, जहानाबाद भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से कब तक किए जाएंगे?

    इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) स्वीकार किए जाएंगे।

  2. इस भर्ती में आवेदन करने का माध्यम क्या है?

    आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। ऑफलाइन या डाक द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  3. क्या एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है?

    हाँ, अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा।

  4. आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है क्या?

    हाँ, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

  5. इस भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?

    इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

  6. चयन प्रक्रिया क्या होगी?

    अभ्यर्थियों का चयन योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग तथा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।

  7. साक्षात्कार की सूचना कैसे दी जाएगी?

    साक्षात्कार से संबंधित सूचना अभ्यर्थी के Email ID एवं जिला NIC, जहानाबाद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

  8. क्या यह भर्ती स्थायी है?

    नहीं, यह भर्ती पूर्णतः संविदा आधारित (Contractual) है और अस्थायी प्रकृति की है।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन जहानाबाद भर्ती 2026 के बारे में निष्कर्ष

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, जहानाबाद भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संविदा आधारित पदों पर कार्य करना चाहते हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना, पात्रता शर्तें एवं महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। भर्ती से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।

उउम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे इन्हें भी देखें

Author profile image

Nikhil Kumar

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment