ICDS Aurangabad Lady Supervisor Vacancy 2025 | औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025

ICDS Aurangabad Lady Supervisor Vacancy 2025 | औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025

By: Job Bihar

On: 25/09/2025

Follow Us:

बिहार औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) औरंगाबाद के द्वारा आंगनबाड़ी सेवाए अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए महिला पर्यवेक्षिका के पद पर भर्ती निकाली है। यह मौका खास है क्योंकि कुल 16 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, और इन पदों पर नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी।

उम्मीदवारों को पहले ICDS Aurangabad Lady Supervisor Vacancy 2025 का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और फिर उसका प्रिंट निकालकर कार्यालय में जमा करना होगा। इच्छुक आंगनबाड़ी सेविकाओं को तय समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और अन्य शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई हैं। यह उन महिलाओं के लिए शानदार अवसर है जो लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रही हैं।


औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 संक्षिप्त वर्णन

विभागसमेकित बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस), औरंगाबाद
भर्ती का नामऔरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025
विज्ञापन संख्या एवं प्रकार03/2025 – अनुबंध आधारित
पदों की संख्या16
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटaurangabad.nic.in

ऊपर दी गई तालिका में औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 से संबंधित मुख्य जानकारी दी गई है। इसमें विभाग का नाम, पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक वेबसाइट शामिल हैं। विस्तृत विवरण नीचे उपलब्ध है।


औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 महत्वपूर्ण तिथि

यहाँ पर आपको ICDS Aurangabad Lady Supervisor Vacancy 2025 के आवेदन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ देख सकते हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख, आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य समय सीमाएँ शामिल हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि समय सीमा का पालन करें, ताकि आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार किया जा सके।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि27/09/2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि18/10/2025
निबंधित आवेदन कार्यालय पहुचने की निर्धारित तिथिविज्ञापन प्रकाशित होने से 21 दिनों

औरंगाबाद ICDS महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 : रिक्तियों का विवरण

Aurangabad Bihar ICDS Lady Supervisor Vacancy 2025 के तहत जिले में उपलब्ध रिक्त पदों का कोटिवार विवरण देख सकते हैं। यह जानकारी उम्मीदवारों को पात्रता और आरक्षण के हिसाब से आवेदन करने में मदद करेगी।

श्रेणीरिक्तियों की संख्या
अनुसूचित जाति (SC)03
अनुसूचित जनजाति (ST)00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)07
पिछड़ा वर्ग (BC)04
पिछड़ा वर्ग (BC) – महिला01
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)00
गैर आरक्षित वर्ग (General)01
कुल16

औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 – पात्रता और योग्यता विवरण

औरंगाबाद आईसीडीएस आंगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका ऑनलाइन फॉर्म 2025 के लिए अभ्यर्थी का औरंगाबाद जिले का स्थायी नागरिक होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य योग्यताओं की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है।

शैक्षणिक योग्यता

  • न्यूनतम योग्यता: मैट्रिक / समकक्ष
  • चयन वर्ष की पहली जनवरी को 10 वर्ष का कार्यकाल होना चाहिए अर्थात 01 01 2025 तक 10 वर्षों की सेवा।

आयु सीमा : 01/01/2025 तक

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 45 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट का पूरा विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका बहाली 2025 आवेदन शुल्क

ICDS Aurangabad Lady Supervisor Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया गया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

श्रेणीशुल्क (₹)
सामान्य / BC / EBC / EWS₹0/-
SC/ST/PwBD/ESM₹0/-

औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार बिहार औरंगाबाद आंगनवाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पदों के लिए ICDS Aurangabad Lady Supervisor Recruitment 2025 Apply Online के आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज और अनुभव प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

  • आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएँजिसका लिंक निचे दिया गया है।
  • पहले पंजीकृत करें – पंजीकृत करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट के ऊपर बायीं तरफ पजीकृत करने का लिंक दिया हुआ है।
  • उसके बाद लॉग इन करें – उसी वेबसाइट के दायी ओर लॉग इन करने का लिया दिया हुआ है।
  • निर्धारित समय-सीमा के अन्दर अपना आवेदन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा भरें और सबमिट करें
  • आवेदन ऑनलाइन करने के उपरांत उसका प्रिंट आउट जरुर निकाल ले, क्योकि अगले चरण में इसकी जरूरत होगी।

ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को सभी प्रमाणपत्रों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति डाक द्वारा भेजना अनिवार्य है। आवेदन के साथ सही दस्तावेज जमा करना पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

  • ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र:
    • मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण पत्र और अंक पत्र
    • यदि उपलब्ध हो तो इंटर, स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र: अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी
  • चरित्र प्रमाण पत्र: राजपत्रित पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जारी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र: संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा जारी
  • पुरस्कार प्रमाण पत्र (यदि लागू हो): राष्ट्रीय/राज्य स्तर पुरस्कार प्राप्त करने पर
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र:
    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र आदि
  • प्रक्रिया के निर्देश:
  • सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन निबंधित डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजें।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई०सी०डी०एस० समाहरणालय, औरंगाबाद पिन कोड 824101

  • लिफाफे पर बायीं ओर स्पष्ट लिखें: “आँगनवाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षिका पद हेतु आवेदन
  • हाथों-हाथ आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
  • ऑनलाइन आवेदन की एक प्रति उम्मीदवार अपने पास सुरक्षित अवश्य रखें

अस्वीकरण (Disclaimer):

यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। ICDS Aurangabad Lady Supervisor Vacancy 2025 से संबंधित सभी आधिकारिक दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड, तिथियाँ और नवीनतम अपडेट्स के लिए जारी आधिकारिक विज्ञापन/अधिसूचना को ही अंतिम और सर्वोपरि माने। इस जानकारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि, चूक या अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट/प्लेटफ़ॉर्म जिम्मेदार नहीं होगा। आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले सभी जानकारी को स्वयं आधिकारिक स्रोत से सत्यापित करना अभ्यर्थी की अपनी जिम्मेदारी है।


ICDS Aurangabad Lady Supervisor Vacancy 2025 : Important Links

अधिकारिक विज्ञापन डाउनलोड करें यहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें
होम पेज के लिए यहाँ क्लिक करें
आंगनबाड़ी की नयी भर्ती देखने के लिएयहाँ क्लिक करें

औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 : महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

  1. औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

    उम्मीदवार अपना आवेदन 18/10/2025 तक भर सकते हैं।

  2. ICDS औरंगाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2025 में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?

    ➡️ इस भर्ती में कुल 16 रिक्त पद उपलब्ध हैं।

  3. ICDS औरंगाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    ➡️ आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और Recruitment / Career सेक्शन में क्लिक करें।
    ➡️ भर्ती नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
    ➡️ “Apply Online” बटन दबाएँ।
    ➡️ सभी जरूरी विवरण सही ढंग से भरें।
    ➡️ फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट या PDF सुरक्षित रखें।

JobBihar.com बिहार की प्रमुख सरकारी नौकरी पोर्टल वेबसाइट है, जो अभ्यर्थियों को नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड्स और सरकारी योजनाओं से संबंधित विश्वसनीय, अद्यतन और विस्तृत जानकारी हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है। यह वेबसाइट विशेष रूप से बिहार के जिलावार सरकारी नौकरियों पर केंद्रित है, ताकि हर ज़िले के युवा अपने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों की जानकारी सही समय पर प्राप्त कर सकें। हमारा उद्देश्य है कि हर उम्मीदवार तक समय पर, सटीक और सरल भाषा में जानकारी पहुंचे, जिससे वे सरकारी भर्तियों में सफलता पा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Twitter

Join Now

Join Telegram

Join Now

5 thoughts on “ICDS Aurangabad Lady Supervisor Vacancy 2025 | औरंगाबाद आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका भर्ती 2025”

Leave a Comment