जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 : आवेदन आमंत्रित, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया

By: Nikhil Kumar

On: 18/12/2025

DCPU Darbhanga Contract Vacancy 2025 में Manager, Educator, Art & Craft Teacher, Yoga Trainer, Cook, Helper और Housekeeper सहित कुल 08 पदों की जानकारी

DCPU Darbhanga Contract Vacancy 2025 के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा ने जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में संविदा आधारित अस्थायी नियोजन हेतु आधिकारिक विज्ञापन संख्या 01/2025 जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 08 रिक्त पदों पर नियोजन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से दिनांक 31/12/2025 के अपराह्न 05:00 बजे तक अपना आवेदन निबंधित डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) में उपलब्ध है। अतः अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती से संबंधित संक्षिप्त जानकारी इस पोस्ट में नीचे प्रदान की जा रही है।

विभाग / संस्थाजिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा 
भर्ती का नामDCPU Darbhanga Contract Vacancy 2025
पद का नामविभिन्न पद (विवरण नीचे देखें)
कुल पद08
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन (निबंधित डाक / स्पीड पोस्ट)
प्रारंभ तिथिविज्ञापन प्रकाशन की तिथि से।
अंतिम तिथि31/12/2025 (अपराह्न 05 बजे तक)
आधिकारिक साइटhttps://darbhanga.nic.in/
पद का नामरिक्त पदों की संख्या
Educator (Part Time)01
Art & Craft-cum-Music Teacher (Part Time)01
P.T. Instructor-cum-Yoga Trainer (Part Time)01
Cook02
Helper-cum-Night Watchman01
Housekeeper01
पद का नामरिक्त पदों की संख्या
Manager/Coordinator01

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • आरक्षण/सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। अर्थात् सभी श्रेणियों (General / OBC / EBC / SC / ST) के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नलिखित है:

आवेदन प्रारंभविज्ञापन प्रकाशन की तिथि से
आवेदन की अंतिम तिथि31/12/2025
आवेदन की अंतिम समय सीमाअपराह्न 05:00 बजे तक
आधिकारिक अधिसूचना (PDF)Click Here to Download
आवेदन पत्र (Application Form)Click Here to Download
आधिकारिक वेबसाइटClick Here to Visit
  1. जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 क्या है?

    यह भर्ती जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा द्वारा पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित अस्थायी नियोजन के लिए आयोजित की जा रही है।

  2. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

    इस भर्ती के अंतर्गत कुल 08 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

  3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

    आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025, अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित है।

  4. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है या ऑफलाइन?

    इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया केवल ऑफलाइन है। आवेदन निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

  5. आवेदन शुल्क कितना है?

    इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी वर्गों के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Author profile image

Nikhil Kumar

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now