BTSC Pump Operator Recruitment 2025 के अंतर्गत बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 32/2025 के माध्यम से पम्प ऑपरेटर पदों पर कुल 191 रिक्तियों के लिए नियमित नियुक्ति हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
विषय सूची
BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 – संक्षिप्त विवरण
| विभाग / संस्था | PHED लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार |
| भर्ती का नाम | BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 |
| पद का नाम | पम्प ऑपरेटर |
| कुल पद | 191 पद |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| प्रारंभ तिथि | 12/12/2025 |
| अंतिम तिथि | 12/01/2026 |
| आधिकारिक साइट | btsc.bihar.gov.in |
रिक्ति विवरण – BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025
UR-77 | EWS-19 | SC-31 | ST-02 | EBC-33 | BC-23 | BC(W-06)
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| पंप ऑपरेटर (Pump Operator) | 191 |
शैक्षणिक योग्यता – BTSC Pump Operator Recruitment 2025
- मान्यता प्राप्त बोर्ड / समकक्ष संस्थान से मैट्रिक (दसवीं) में उत्तीर्णता।
- साथ ही किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से मशीनिष्ट अथवा फिटर ट्रेड की परीक्षा में उत्तीर्णता।
महत्वपूर्ण सूचना :- मशीनिष्ट अथवा फिटर ट्रेड में दूरस्थ शिक्षा से अर्जित उत्तीर्णता की अधिमानता नहीं दी जायेगी अर्थात् उक्त ट्रेडों में केवल नियमित कोर्स से अर्जित उत्तीर्णता की अधिमानता दी जायेगी।
आयु सीमा – BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025
BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 के अंतर्गत अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 37 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है, जिसका विवरण आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क – BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025
BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते समय आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। विभिन्न श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है:
- सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- निर्धारित है (बैंक शुल्क अतिरिक्त)।
- शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से।
पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न – BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025
BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test – CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
लिखित प्रतियोगी परीक्षा (CBT) :-
- आयोग द्वारा सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित होगी तथा कुल अंक 100 होंगे।
- प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं प्रश्नों का वितरण
लिखित परीक्षा में प्रश्न निम्न विषयों से पूछे जाएंगे:
- मशीनिस्ट ट्रेड से संबंधित प्रश्न: 30 प्रश्न
- फिटर ट्रेड से संबंधित प्रश्न: 30 प्रश्न
- गणित (मैट्रिक / दसवीं स्तर): 20 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान: 20 प्रश्न
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
न्यूनतम अर्हतांक (Minimum Qualifying Marks)
- सामान्य वर्ग: 40%
- पिछड़ा वर्ग: 36.5%
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34%
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला / दिव्यांग अभ्यर्थी: 32%
वेतनमान – BTSC Pump Operator Recruitment 2025
BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पुनरीक्षित वेतन संरचना के अंतर्गत वेतन प्रदान किया जाएगा। यह पद वेतन स्तर–2 (अराजपत्रित) श्रेणी में शामिल है।
आवेदन प्रक्रिया – BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025
BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले इस पोस्ट के महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Click Here to Apply पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद अधिकारिक पेज खुल कर आएगा, उस पेज के नीचे Apply Online लिंक पर क्लिक करने पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का पेज खुल कर आएगा।
- नए अभ्यर्थी पहले पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया पूरी करें।
- पंजीकरण के बाद लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- मांगी गई जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य विवरण सही-सही दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी / रसीद सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ – BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 12/12/2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 12/01/2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 12/01/2026 |
महत्वपूर्ण लिंक – BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025
| आवेदन करने का लिंक | Click Here to Apply |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | Click Here to Download |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here to Visit |
FAQ – BTSC Pump Operator Recruitment 2025
BTSC Pump Operator Recruitment 2025 के लिए आवेदन कब तक हैं?
BTSC Pump Operator (Advt. No. 32/2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक खुले हैं। आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 12 जनवरी 2026 है।
BTSC पम्प ऑपरेटर भर्ती 2025 में कुल कितनी रिक्तियाँ उपलब्ध हैं और यह भर्ती किस विभाग के तहत है?
इस भर्ती के तहत कुल 191 पम्प ऑपरेटर पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
BTSC Pump Operator भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ में मान्यता प्राप्त ITI संस्थान से मशीनिष्ट (Machinist) या फिटर (Fitter) ट्रेड में उत्तीर्णता आवश्यक है।




