बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 2025 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पदों पर संविदा आधारित भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। BSEB Walk-in Interview Notification 2025 के अनुसार उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू (Walk-in Interview) के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन पत्र या ऑनलाइन आवेदन की आवश्यकता नहीं है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि को सीधे इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
विषय सूची
BSEB Walk-in Interview Notification 2025 संक्षिप्त विवरण
| विभाग / संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना |
| भर्ती का नाम | BSEB Walk-in Interview Notification 2025 |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| कुल पद | 09 |
| आवेदन प्रक्रिया | वाक इन इंटरव्यू |
| वाक इन इंटरव्यू तिथि | 13/12/2025 |
| आधिकारिक साइट | biharboardonline.com |
पदों का विवरण – BSEB Walk-in Interview भर्ती 2025
| पद का नाम | रिक पदों की संख्या |
|---|---|
| उप निदेशक, आई.टी. (उ.मा.) | UR-1 |
| उप निदेशक, आई.टी. (OFSS) | UR-1 |
| प्रोग्रामर (DMS) | UR-1 |
| प्रोग्रामर (उ.मा.) | UR-1 |
| सहायक प्रोग्रामर (विविध) | UR-1 |
| सहायक प्रोग्रामर | UR-1 |
| प्रोजेक्ट मैनेजर (ERP) | UR-1 |
| नेटवर्किंग एडमिनिस्स्ट्रेटर | UR-1 |
| हार्डवेयर टेक्नीशियन | UR-1 |
शैक्षणिक योग्यता – BSEB Walk-in Interview Vacancy 2025
BSEB Walk-in Interview Notification 2025 के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में उपस्थित होने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता और अनुभव मानकों को पूरा करते हों।
उप निदेशक, आई.टी. (OFSS) एवं उप निदेशक, आई.टी. (उ.मा.) पद हेतु :-
- उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या आईटी में M.E / M.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है और आईटी क्षेत्र में कम से कम 6 वर्ष का अनुभव सरकारी / अर्ध-सरकारी / या प्रतिष्ठित निजी संस्थान में प्राप्त होना चाहिए। अथवा
- कंप्यूटर साइंस/आईटी में B.E / B.Tech / MCA की डिग्री वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं, लेकिन उनके पास कम से कम 8 वर्ष का आईटी अनुभव होना अनिवार्य है।।
प्रोग्रामर (उ.मा.) एवं प्रोग्रामर (DMS) पद हेतु :-
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Tech / B.E (Computer Science) या MCA / M.Sc (IT) होना चाहिए।
सहायक प्रोग्रामर एवं सहायक प्रोग्रामर (विविध) पद हेतु :-
- अभ्यर्थी के पास B.Tech / B.E (Computer Science) / MCA / M.Sc (IT) की डिग्री होनी चाहिए।
नेटवर्किंग एडमिनिस्स्ट्रेटर पद हेतु :-
- मान्यता प्राप्त किसी संसथान से बी.ई./बी.टेक./बी.सी.ए./बी.एस.सी. (आई.टी.) /एम.सी.ए./एम.एस.सी.(आई.टी.)/B.Sc के साथ Computer में Diploma होना चाहिए।
प्रोजेक्ट मैनेजर (ERP) पद हेतु :-
- अभ्यर्थी के पास B.E / B.Tech (CS/IT/EC/Electronics) या MCA / MBA की डिग्री होनी चाहिए।
- ERP सिस्टम और डेटाबेस मैनेजमेंट से जुड़े आईटी कार्यों में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
हार्डवेयर टेक्नीशियन पद हेतु :-
- उम्मीदवार के पास B.E / B.Tech / BCA / MCA / कंप्यूटर हार्डवेयर में स्नातक या हार्डवेयर डिप्लोमा होना चाहिए।
- कंप्यूटर हार्डवेयर, सर्वर इंस्टॉलेशन, पैच / फ़ायरवॉल / OS इंस्टॉल और सिस्टम मेंटेनेंस में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
- अधिकतम आयु — 60 वर्ष
आवेदन शुल्क
- इस भर्ती के लिए अधिकारिक विज्ञापन में आवेदन शुल्क की जानकारी नहीं दी गयी है।
वेतन – BSEB Walk-in Interview Recruitment 2025
वेतन राशि पद के आधार पर निर्धारित है। प्रत्येक पद के लिए मासिक (निश्चित राशि) मानदेय निम्नलिखित है:
| पद का नाम | मासिक मानदेय |
|---|---|
| उप निदेशक, आईटी (उ.मा.) | ₹1,05,000 + वाहन सुविधा |
| उप निदेशक, आईटी (OFSS) | ₹1,05,000 + वाहन सुविधा |
| प्रोग्रामर (DMS) | ₹75,000 |
| प्रोग्रामर (उ.मा.) | ₹75,000 |
| नेटवर्किंग एडमिनिस्ट्रेटर | ₹75,000 |
| सहायक प्रोग्रामर | ₹70,000 |
| सहायक प्रोग्रामर (विविध) | ₹70,000 |
| हार्डवेयर टेक्नीशियन | ₹70,000 |
| प्रोजेक्ट मैनेजर (ERP) | ₹65,000 |
आवश्यक दस्तावेज – BSEB Walk-in Interview 2025
- बायो-डाटा / आवेदन पत्र।
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की मूल एवं स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति।
आवेदन कैसे करें – BSEB Walk-in Interview Notification 2025
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन सभी पदों पर नियुक्ति वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन सबमिट करने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थी अपना बायो-डाटा/आवेदन पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा स्व-अभिप्रमाणित प्रतियों के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्यालय, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना – 800017 में सीधे उपस्थित होंगे। वहीं पर इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा और अंतिम चयन पूरी तरह इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक्स – BSEB Walk-in Interview Notification 2025
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| नोटिफिकेशन एवं आवेदन पत्र PDF | Click Here to Download |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here to Visit |
| HomePage | Click Here to Visit |
FAQ BSEB Walk-in Interview Notification 2025
BSEB Walk-in Interview Notification 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू है?
इस भर्ती के लिए सीधे वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया दिनांक 13/12/2025 को निर्धारित है।
BSEB Walk-in Interview Vacancy 2025 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 09 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
इस भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया नहीं बल्कि Walk in Interview है।
चयन किस प्रक्रिया के आधार पर होगा?
इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा (नोटिफिकेशन के अनुसार)।





