बिहार विधान परिषद् सचिवालय ने वर्ष 2025 के लिए विज्ञापन संख्या 02/2025 के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी और लिपिकीय पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार स्टेनोग्राफर, निजी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है जो बिहार में सरकारी नौकरी से संबंधित भर्ती प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। विस्तृत विवरण और आधिकारिक दिशा-निर्देशों के लिए कृपया बिहार विधान परिषद् सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट (biharvidhanparishad.gov.in) पर उपलब्ध अधिसूचना देखें। बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 से जुड़ी सभी विस्तृत जानकारी, पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया और नियम बिहार विधान परिषद् सचिवालय के पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विषय सूची
संक्षिप्त परिचय : बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025
| संगठन का नाम | बिहार विधान परिषद् |
|---|---|
| भर्ती का नाम | बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 |
| पदों के नाम | स्टेनोग्राफर, निजी सहायक, DEO और LDC |
| कुल पद | 64 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | vidhanparishad.bihar.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 28/11/2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 19/12/2025
- आरक्षण लाभ : बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 के नियमों के अनुसार
आवेदन शुल्क
- General/OBC/EWS/अन्य राज्य :- 100/-
- SC/ST/PH :- 100/-
- महिला (बिहार) :- 100/-
- भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन (Online)
पदों का विवरण (Vacancy Details)
इस भर्ती के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जाएगी:
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| निजी सहायक | 07 |
| आशुलिपिक | 12 |
| डाटा इंट्री ऑपरेटर | 35 |
| निम्नवर्गीय लिपिक | 10 |
| कुल रिक्त पदों की संख्या | 64 |
(आरक्षणवार विस्तृत पद संख्या आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है।)
बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 – पात्रता मानदंड
बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 हेतु कुछ बुनियादी पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इन सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। नीचे संक्षिप्त में पद का नाम अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी दिया जा रहा है
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
निजी सहायक (PA)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
- हिंदी आशुलेखन: 100 शब्द प्रति मिनट
- हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट
- कंप्यूटर योग्यता: NIELIT / AICTE / DOEACC मान्य
आशुलिपिक (Stenographer)
- स्नातक
- हिंदी स्टेनोग्राफी: 80 शब्द प्रति मिनट
- टाइपिंग गति: 30 शब्द प्रति मिनट
- कंप्यूटर योग्यता: NIELIT / AICTE / DOEACC मान्य
डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO)
- इंटरमीडिएट (12th)
- टाइपिंग: 8000 key depressions per hour
- DOEACC/AICTE/NIELIT से मान्यता प्राप्त ADCA या
- DOEACC/NIELIT से O Level अनिवार्य
निम्नवर्गीय लिपिक (LDC)
- इंटरमीडिएट
- हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट
- NIELIT / AICTE / DOEACC से कंप्यूटर पाठ्यक्रम प्रमाण-पत्र या
- NIELIT / AICTE / DOEACC से ‘O’ स्तर के समतुल्य प्रमाण-पत्र
पूरी जानकारी के लिए कृपया अधिकारिक विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें
आयु सीमा (Age Limit) : 01/08/2025 तक
- न्यूनतम आयु (निजी सहायक और आशुलिपिक) : 21 वर्ष
- न्यूनतम आयु(डाटा इंट्री ऑपरेटर और निम्नवर्गीय लिपिक) : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु (सभी के लिए) : 37 वर्ष
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में होगी:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam – 400 Marks)
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 400
- 1 गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती
- विषय:
- सामान्य अध्ययन
- गणित व सामान्य विज्ञान
- मानसिक क्षमता व तार्किक विचार
- कौशल परीक्षा (Skill Test)
- टाइपिंग टेस्ट
- स्टेनोग्राफी टेस्ट (PA/Steno के लिए)
- MS Word Processing Test
ध्यान दें: कौशल परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवार चयन सूची में शामिल नहीं होगा।
बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 हेतु आवेदन कैसे करें (How to Apply)
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं:
- बिहार विधान परिषद सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “Recruitment 02/2025” सेक्शन खोलें
- रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
- शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फाइनल सबमिट करने के बाद आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
FAQ – बिहार विधान परिषद भर्ती 2025
बिहार विधान परिषद भर्ती 2025 किस पद के लिए निकली है?
यह भर्ती निजी सहायक, आशुलिपिक, डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO) और निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) के पदों के लिए जारी की गई है।
बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 का आवेदन कब से शुरू हुए हैं?
ऑनलाइन आवेदन 28 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन 19 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
PA और Steno के लिए स्नातक तथा DEO और LDC के लिए इंटरमीडिएट अनिवार्य है।
क्या टाइपिंग या आशुलेखन अनिवार्य है?
हाँ, संबंधित पद के अनुसार टाइपिंग और स्टेनोग्राफी परीक्षण अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार बिहार विधान परिषद सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
Disclaimer
यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। बिहार विधान परिषद् भर्ती 2025 से संबंधित सभी आधिकारिक दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड और अपडेट्स के लिए जारी अधिसूचना या बिहार विधान परिषद् सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

