Supaul ASHA Recruitment 2025: जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल द्वारा आशा कार्यकर्ता (ग्रामीण/शहरी) के 396 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में आधिकारिक सूचना सुपौल जिला की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। Supaul ASHA Recruitment 2025 केवल उन महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है जो सुपौल जिले के संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र या वार्ड की स्थायी निवासी हैं। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करना महत्वपूर्ण है, ताकि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक निर्देशों की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके।
इस लेख में भर्ती से संबंधित सभी प्रमुख विवरण चरणबद्ध और सरल भाषा में उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया समझने में सहायता मिल सके। लेख के अंत में महत्वपूर्ण लिंक भी प्रदान किए गए हैं, जिनकी मदद से आधिकारिक सूचनाओं और संबंधित संसाधनों तक पहुँच आसान हो जाती है।
विषय सूची
Supaul ASHA Recruitment 2025 – मुख्य बिंदु (Main Highlights)
| संस्था का नाम | जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल |
| विज्ञापन संख्या | 115/2025 |
| पद का नाम | आशा कार्यकर्ता (ग्रामीण/शहरी) |
| चयन प्रक्रिया | आमसभा |
| आवेदन माध्यम | ऑफलाइन |
| वेबसाइट | https://supaul.nic.in/ |
Supaul ASHA Recruitment 2025 : Vacancy Details
जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल भर्ती में सभी उपलब्ध पदों की जानकारी दी गई है, जिसमें पदों कि संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, वेतन और आरक्षण शामिल है।
| प्रखण्ड का नाम | ग्रामीण आशा पदों की संख्या | शहरी आशा पदों की संख्या |
| बसंतपुर (Basantpur) | 40 | 13 |
| छातापुर (Chattapur) | 32 | – |
| किशनपुर (Kishanpur) | 28 | – |
| मरौना (Maraona) | 38 | – |
| निर्मली (Nirmali) | 07 | 12 |
| पिपरा (Pipra) | 20 | – |
| प्रतापगंज (Pratapganj) | 18 | – |
| राघोपुर (Raghopur) | 35 | – |
| सरायगढ़ भपटियाही (Saraigarh Bhaptiyahi) | 33 | – |
| सुपौल सदर (Supaul Sadar) | 69 | 28 |
| त्रिवेणीगंज (Triveniganj) | 23 | – |
| कुल | 343 | 53 |
सुपौल आशा भर्ती 2025 : शैक्षणिक योग्यता
जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल ने आशा कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी हेतु भर्ती का निर्णय लिया है जिसके लिए उन्होंने शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गयी है।
आयु सीमा (Age Limit)
बिहार, सुपौल आशा कार्यकर्ता भर्ती 2025 प्रक्रिया के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा की जानकारी दी गई है।
| क्षेत्र का प्रकार | ग्रामीण | शहरी |
| न्यूनतम आयु | 18 | 25 |
| अधिकतम आयु | 45 | 45 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
Supaul ASHA Recruitment 2025 के अंतर्गत आवेदन करने से सम्बंधित तिथि की जानकारी दी गई है। सभी उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य है।
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 07/05/2025
- आवेदन कि अंतिम तिथि : अलग-अलग आम सभा के दिनांक के अनुसार।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल में संविदा आधारित आशा भर्ती 2025 कि प्रक्रिया के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं है। सभी वर्गों के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
- सभी वर्गों के लिए: ₹0 (निशुल्क)
किन्हें आवेदन नहीं करना चाहिए?
- अविवाहित महिलाएं
- सरकारी या अर्ध-सरकारी कर्मचारी की बेटी/पत्नी/बहू
- जनप्रतिनिधि (मुखिया, वार्ड सदस्य) की करीबी महिला रिश्तेदारें
- पहले से किसी सरकारी पद पर कार्यरत महिलाएं
चयन में प्राथमिकता किन्हें?
- विधवा महिला
- परित्यक्ता या तलाकशुदा महिला
- प्रशिक्षित दाई
- सामाजिक रूप से वंचित वर्ग की महिलाएं
आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने वाले दस्तावेज़
👉 चयन ग्रामसभा में उपस्थिति, योग्यता, प्रमाणपत्र और पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
- 10वीं का अंकपत्र (स्वप्रमाणित)
- विवाह/विधवा/तलाक प्रमाण (यदि लागू हो)
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- प्रशिक्षित दाई प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
आवेदन कैसे करें?
Supaul ASHA Recruitment 2025 में उम्मीदवारों का चयन आम सभा के माध्यम से किया जाएगा।
- आवेदन संबंधित प्रखंड कार्यालय में ग्रामसभा/वार्डसभा के दिन जमा करना होगा।
- आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न है, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।
Supaul ASHA Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
Supaul ASHA Form 2025 – FAQ
-
सुपौल आशा भर्ती 2025 के लिए क्या पुरुष आवेदन कर सकते है?
नहीं, यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है।
-
क्या सुपौल आशा भर्ती 2025 अन्य जिलों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, केवल सुपौल जिले की स्थायी निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
-
Supaul ASHA Recruitment 2025 के संविदा पद के लिए आवेदन माध्यम क्या है?
सुपौल जिले के लिए आशा कार्यकर्त्ता के लिए आमसभा के माध्यम से बहाली किया जायेगा।
-
Supaul ASHA Recruitment 2025 के संविदा पद के लिए वेबसाइट क्या है?
सुपौल जिले के आशा कार्यकर्त्ता के संविदा पद के लिए वेबसाइट https://supaul.nic.in है।




