बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 – अब बिहारी युवा भी बन सकेंगे मालिक!

By: Job Bihar

On: 28/08/2025

Follow Us:

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 में युवाओं के लिए ₹10 लाख लोन और स्वरोजगार का अवसर

भाइयो और बहनों, अगर आप भी सोच रहे हैं कि नौकरी का भरोसा नहीं, अब खुद का कुछ करना चाहिए — तो बिहार सरकार आपके लिए एक सुनहरा मौका ले के आई है। हम बात कर रहे हैं बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 की, जहाँ सरकार खुद बोलेगी – “बढ़ो बेटा, सरकार तुम्हारे साथ है।”
अब कोई भी नौजवान जो अपना खुद का बिजनेस खोलना चाहता है, चाहे वो चाय की दुकान हो या मोबाइल ऐप बनाने की कंपनी, उसको मिलेगा ₹10 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन और भी कई फायदे।
चलिए अब पूरा डिटेल में समझते हैं।

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 क्या है?

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 को बिहार सरकार ने 27 जून 2022 को लागू किया था, ताकि राज्य के युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जा सके। इस योजना का मकसद है कि बिहार में नए-नए स्टार्टअप उभरें और रोजगार देने वाले लोग तैयार हों, ना कि सिर्फ रोजगार ढूंढने वाले।

इस स्कीम के तहत:

  • युवाओं को ₹10 लाख का लोन मिलेगा, वो भी बिना ब्याज के।
  • महिला उद्यमियों को अतिरिक्त 5% इंसेंटिव मिलेगा।
  • बिजनेस सुधार के लिए ₹3 लाख तक की ग्रांट भी दी जाएगी।

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 का उद्देश्य क्या है?

बिलकुल साफ बात है:

बिहार के युवा नौकरी के पीछे ना दौड़ें, बल्कि दूसरों को नौकरी देने लायक बनें।

Startup Loan Bihar स्कीम से:

  • MSME सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा
  • रोजगार के नए अवसर बनेंगे
  • राज्य की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी
  • इनोवेटिव आइडिया को सपोर्ट मिलेगा

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 : योजना के प्रमुख फायदा

इस सेक्शन में हम आपको Bihar Startup Policy 2022 से होने वाले फायदे के बारे में बताएँगे की कहाँ और कितना फायदा हम लोगों को मिलेगा।

सुविधाविवरण
लोन₹10 लाख तक, 10 साल के लिए, बिना ब्याज
महिला उद्यमी बोनसअतिरिक्त 5% इंसेंटिव
प्रशिक्षण के बाद ग्रांट₹3 लाख की ग्रांट
ऑफिस स्पेसशेरड वर्किंग स्पेस
मार्केटिंग सपोर्टडिजिटल प्रमोशन और नेटवर्किंग
मददगार प्लेटफॉर्मऑनलाइन पोर्टल से सभी सुविधाएं

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 में कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

मित्रों जैसे की हम जानते हैं की किसी भी योजना के लिए कुछ न कुछ तो नियम और शर्तें भी होती है, इसप्रकार Bihar Startup Policy 2022 के तहत आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें हैं:

  1. स्टार्टअप या कंपनी बिहार में रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
  2. कंपनी का सालाना टर्नओवर ₹100 करोड़ से कम हो।
  3. कंपनी नए उत्पाद या सर्विस पर काम कर रही हो, ना कि किसी पुरानी कंपनी का हिस्सा हो।
  4. कंपनी के टैक्स बिहार में जमा हो रहे हों।
  5. फर्म चाहे प्राइवेट लिमिटेड, पार्टनरशिप या LLP हो सकती है।

Bihar Startup Yojana Online Form 2025 कैसे भरें?

दोंस्तों अब यहाँ पर जानेगे की इस योजना के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है, बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 का फायदा उठाने के लिए अपना आवेदन कहाँ से और किस प्रकार से करें।

  • सबसे पहले startup.bihar.gov.in/apply-new पर जाएं।
  • वहाँ “Register” पर क्लिक करें।
  • अब 10 में से 8 सवालों का जवाब दें।
  • फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  • सभी जानकारी भरकर “Submit” करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

Bihar Startup Registration के लिए जरूरी दस्तावेज़

  • वैध ईमेल ID (कम से कम 1 साल के लिए एक्टिव)
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड व पैन कार्ड की स्कैन कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • कंपनी या फर्म का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • बैलेंस शीट
  • सरकार द्वारा दिए गए फॉर्मेट में भरा हुआ और साइन किया गया फॉर्म

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 में महिला उद्यमियों के लिए खास लाभ

“बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ और अब बेटी को CEO बनाओ!”

महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने पर:

  • 5% अतिरिक्त इंसेंटिव
  • प्रशिक्षण के बाद ₹3 लाख की ग्रांट
  • प्राथमिकता से आवेदन स्वीकृति

Bihar Startup Portal से मिलती सुविधाएं

  • ऑनलाइन गाइडलाइन
  • बिजनेस प्लान सिखाने के कोर्स
  • सफल स्टार्टअप्स की कहानियाँ
  • इन्वेस्टर से कनेक्शन की सुविधा

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 : FAQs

  • Q1. क्या ये योजना सिर्फ बिहार वालों के लिए है?
  • हाँ, केवल बिहार में रजिस्टर्ड स्टार्टअप और बिहार में ऑफिस वाले ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • Q2. क्या छात्रों को भी आवेदन का मौका है?
  • हाँ, अगर छात्र ने अपनी स्टार्टअप कंपनी रजिस्टर्ड कर ली है तो वो आवेदन कर सकता है।
  • Q3. योजना के तहत ₹10 लाख कब मिलेंगे?
  • यदि आपकाआवेदन स्वीकृत होता जाता है, तो इसके बाद Seed Fund के रूप में ₹10 लाख तक मिलेंगे।

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण PDF

अधिकारिक दिशा-निर्देश Online registration करने के लिए अधिकारिक लिंक

निष्कर्ष

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 एक बेहतरीन पहल है बिहार सरकार की तरफ से, जिससे न सिर्फ युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। अगर आप भी कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आज ही startup.bihar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कीजिए।

💌 जॉब अपडेट पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया आज ही जुड़ें!

“अब बिहारी बनेगा मालिक, ना कि सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला।”

केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं की सटीक जानकारी सिर्फ Job Bihar 2025 पर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार 2025 – ₹2 लाख तक की सहायता | आवेदन प्रक्रिया व पात्रता

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार 2025 – ₹2 लाख तक की सहायता | आवेदन प्रक्रिया व पात्रता

Bihar Jeevika Sadasya Kaise Bane 2025 – पूर्ण मार्गदर्शिका, सदस्यता प्रक्रिया और लाभ

जानें Bihar Jeevika Sadasya Kaise Bane 2025, सदस्यता प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और जुड़ने के फायदे की पूरी जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

Har Ghar Tiranga Certificate 2025 – रजिस्ट्रेशन करें और मुफ्त में पाएं सर्टिफिकेट सिर्फ 2 मिनट में

Har Ghar Tiranga Certificate 2025 – रजिस्ट्रेशन करें और मुफ्त में पाएं सर्टिफिकेट सिर्फ 2 मिनट में

Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 – जमीन रिकॉर्ड सुधार अभियान शुरू!

Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 – जमीन रिकॉर्ड सुधार अभियान शुरू!

Bihar Kanya Vivah Yojana 2025 : बेटियों के सपनों को मिल रहा है सहारा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार

Banka Hostel Admission 2025 : जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास कुल 46 सीटों पर आवेदन शुरू

जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास बांका बिहार नामांकन 2025

Bihar Munger Ration Dealer Bharti 2025 | जन वितरण प्रणाली दुकानदार बहाली 2025 मुंगेर बिहार

जन वितरण प्रणाली दुकानदार बहाली 2025 मुंगेर

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022 – अब बिहारी युवा भी बन सकेंगे मालिक!

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी आज ही आवेदन करें

JobBihar.com बिहार की प्रमुख सरकारी नौकरी पोर्टल वेबसाइट है, जो अभ्यर्थियों को नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड्स और सरकारी योजनाओं से संबंधित विश्वसनीय, अद्यतन और विस्तृत जानकारी हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है। यह वेबसाइट विशेष रूप से बिहार के जिलावार सरकारी नौकरियों पर केंद्रित है, ताकि हर ज़िले के युवा अपने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों की जानकारी सही समय पर प्राप्त कर सकें। हमारा उद्देश्य है कि हर उम्मीदवार तक समय पर, सटीक और सरल भाषा में जानकारी पहुंचे, जिससे वे सरकारी भर्तियों में सफलता पा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment