अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026: जेंडर स्पेशलिस्ट

By: Nikhil Kumar

On: 10/02/2026

Arwal Hub for Empowerment of Women Recruitment 2026 जेंडर स्पेशलिस्ट

विषय सूची

अरवल जिले के लिए एक नई और अच्छी खबर सामने आई है। Arwal Hub for Empowerment of Women Recruitment 2026 के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को मजबूत करने के लिए नई बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती जिले में रोजगार की तलाश कर रहे योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से लेकर 20 फरवरी 2026 तक निर्धारित ई-मेल आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना आवश्यक है।

इस लेख में आगे आपको इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी जानकारियाँ जैसे— पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, मानदेय, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी मिलेगी। भर्ती से जुड़ी आधिकारिक सूचना अरवल जिले की आधिकारिक वेबसाइट arwal.nic.in पर भी उपलब्ध है।

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : संक्षिप्त जानकारी

अरवल जिला – जेंडर स्पेशलिस्ट | Advt. No. 01/2026

JobBihar.Com

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
  • दस्तावेज़ सत्यापन / साक्षात्कार: बाद में सूचित किया जाएगा
  • परिणाम घोषित होने की तिथि: बाद में सूचित किया जाएगा

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • सभी श्रेणी के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : रिक्ति विवरण

पद का नामपदों की संख्या
जेंडर स्पेशलिस्ट02

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी के पास सामाजिक कार्य/अन्य सामाजिक विषयों समाजशास्त्र/ग्रामीण विकास/ग्रामीण प्रबंधन/LSW/ मनोविज्ञान/महिला अध्ययन में में स्नातक डिग्री होनी चाहिए
  • जेंडर केंद्रित विषयों में सरकारी / गैर सरकारी संगठन के साथ कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव ।

अन्य आवश्यक योग्यताएँ / अनुभव

  • जेंडर केंद्रित विषयों में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए
  • सरकारी, अर्ध-सरकारी या गैर-सरकारी संस्था/संगठन में कार्य अनुभव को मान्यता दी जाएगी
  • संबंधित संस्था द्वारा जारी अनुभव प्रमाण-पत्र अनिवार्य होगा
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी
  • अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन की तिथि के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (वर्ग अनुसार):
    • अनारक्षित वर्ग (पुरुष): 37 वर्ष
    • अनारक्षित वर्ग (महिला): 40 वर्ष
    • पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : वेतन / मानदेय

  • चयनित अभ्यर्थी को ₹23,000/- प्रतिमाह (निश्चित मानदेय) दिया जाएगा
  • मानदेय संविदा शर्तों के अनुसार देय होगा

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

  • प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच (Screening) की जाएगी
  • पात्र एवं योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (Interview) हेतु आमंत्रित किया जाएगा
  • अंतिम चयन शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव एवं साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा
  • चयन से संबंधित सूचना आधिकारिक वेबसाइट / ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सरल रखी गई है ताकि योग्य अभ्यर्थी आसानी से आवेदन कर सकें। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सही प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजना होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

  • इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें एवं आवेदन में आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करें।
  • आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण एवं अनुभव प्रमाण-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करें
  • भरा हुआ आवेदन पत्र ई-मेल के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजें
  • आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 20 फरवरी 2026 तक के अन्दर ही करना होगा।

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : क्यों आवेदन करें?

इस भर्ती के माध्यम से अभ्यर्थियों को न केवल रोजगार का अवसर मिलेगा, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में सीधे योगदान देने का मौका भी प्राप्त होगा। यह पद अनुभव बढ़ाने और सामाजिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

  • प्रतिष्ठित सरकारी योजना के अंतर्गत कार्य करने का अवसर
  • ₹23,000/- प्रतिमाह निश्चित मानदेय
  • संविदा आधारित होने के कारण सरल चयन प्रक्रिया
  • जेंडर और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों में व्यावहारिक अनुभव
  • भविष्य में समान क्षेत्र की भर्तियों के लिए अनुभव का लाभ

⚠️ नोट: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन केवल निर्धारित तिथि के भीतर ही स्वीकार किए जाएंगे
  • अपूर्ण या गलत जानकारी वाले आवेदन अस्वीकृत किए जा सकते हैं
  • आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करना अनिवार्य है
  • साक्षात्कार/चयन से संबंधित सूचना ई-मेल अथवा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी
  • यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधारित होगी, नियमितीकरण का कोई दावा मान्य नहीं होगा
  • भर्ती से संबंधित सभी अधिकार जिला प्रशासन, अरवल के पास सुरक्षित हैं

कुछ उपयोगी महत्वपूर्ण लिंक

उद्देश्यलिंक
आवेदन ई-मेल आईडीdpo.icds.arwal-bih@gov.in
नोटिफिकेशन PDFआधिकारिक नोटिफिकेशन PDF
आधिकारिक वेबसाइटआधिकारिक वेबसाइट

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : निष्कर्ष

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी और चयन प्रक्रिया सरल रखी गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें और आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे इन्हें भी देखें

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

  1. अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 के तहत कितने पदों पर भर्ती होगी?

    इस भर्ती के अंतर्गत कुल 02 पद (जेंडर स्पेशलिस्ट) पर नियुक्ति की जाएगी।

  2. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

    इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

  3. अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

    उम्मीदवार के पास सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, ग्रामीण विकास, ग्रामीण प्रबंधन या महिला अध्ययन में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

  4. क्या इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देना होगा?

    नहीं, इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सभी उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

  5. चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

    यन आवेदन की जांच और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।

  6. इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी कहाँ मिलेगी?

    भर्ती से संबंधित सभी आधिकारिक अपडेट अरवल जिले की वेबसाइट arwal.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

Author profile image

Nikhil Kumar

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment