DCPU Darbhanga Contract Vacancy 2025 के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा ने जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में संविदा आधारित अस्थायी नियोजन हेतु आधिकारिक विज्ञापन संख्या 01/2025 जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 08 रिक्त पदों पर नियोजन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से दिनांक 31/12/2025 के अपराह्न 05:00 बजे तक अपना आवेदन निबंधित डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान एवं चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना (Notification) में उपलब्ध है। अतः अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती से संबंधित संक्षिप्त जानकारी इस पोस्ट में नीचे प्रदान की जा रही है।
Table of Contents
जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी
| विभाग / संस्था | जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा |
| भर्ती का नाम | DCPU Darbhanga Contract Vacancy 2025 |
| पद का नाम | विभिन्न पद (विवरण नीचे देखें) |
| कुल पद | 08 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (निबंधित डाक / स्पीड पोस्ट) |
| प्रारंभ तिथि | विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से। |
| अंतिम तिथि | 31/12/2025 (अपराह्न 05 बजे तक) |
| आधिकारिक साइट | https://darbhanga.nic.in/ |
जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 – पद का विवरण
पर्यवेक्षण गृह, दरभंगा में विभिन्न रिक्त पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| Educator (Part Time) | 01 |
| Art & Craft-cum-Music Teacher (Part Time) | 01 |
| P.T. Instructor-cum-Yoga Trainer (Part Time) | 01 |
| Cook | 02 |
| Helper-cum-Night Watchman | 01 |
| Housekeeper | 01 |
विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, दरभंगा में विभिन्न रिक्त पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| Manager/Coordinator | 01 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) – DCPU Darbhanga Contract Vacancy 2025
पर्यवेक्षण गृह, दरभंगा से सम्बंधित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है :
- Educator (Part Time)
- 10+2 के साथ D.El.Ed डिप्लोमा
या - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक
- बच्चों के साथ कार्य करने की संवेदनशीलता एवं अच्छा संवाद कौशल आवश्यक
- 10+2 के साथ D.El.Ed डिप्लोमा
- Art & Craft-cum-Music Teacher (Part Time)
- 10+2 के साथ Art & Craft / Music में Senior Diploma
- बाल-अनुकूल व्यवहार एवं संप्रेषण क्षमता आवश्यक
- P.T. Instructor-cum-Yoga Trainer (Part Time)
- 10+2 के साथ Physical Education में डिप्लोमा / डिग्री
- बच्चों के साथ कार्य का अनुभव/संवेदनशीलता वांछनीय
- Cook
- आवेदक का कार्यात्मक साक्षर (Functional Literacy) होना अनिवार्य
- बच्चों के साथ कार्य करने की संवेदनशीलता आवश्यक
- Helper-cum-Night Watchman
- कार्यात्मक साक्षर
- बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार आवश्यक
- Housekeeper
- कार्यात्मक साक्षर
- बाल-संरक्षण संस्थान में कार्य हेतु उपयुक्त व्यवहार आवश्यक
विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, दरभंगा से सम्बंधित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है :
- Manager / Coordinator
- Social Work / Sociology / Psychology / Law या अन्य Social Science में स्नातक
या - Child Protection / Counselling / Child Development में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
- कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव, विशेषकर बाल देखभाल / विकास क्षेत्र में
- हिंदी एवं अंग्रेज़ी में अच्छा संवाद कौशल
- MS-Office का कार्यसाधक ज्ञान, योजना निर्माण एवं समन्वय क्षमता आवश्यक
- Social Work / Sociology / Psychology / Law या अन्य Social Science में स्नातक
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
- आरक्षण/सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। अर्थात् सभी श्रेणियों (General / OBC / EBC / SC / ST) के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
How to Apply (आवेदन प्रक्रिया)
जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की चरणबद्ध प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
- विज्ञापन में दिए गए निर्धारित आवेदन पत्र (Application Form) को स्पष्ट एवं सही जानकारी के साथ भरें।
- आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वअभिप्रमाणित (Self Attested) छायाप्रति संलग्न करें:
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- अंक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आवासीय प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आवेदन पत्र एवं सभी संलग्न दस्तावेजों पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
- भरे हुए आवेदन पत्र को एक लिफाफे में बंद करें तथा लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करें।
- आवेदन पत्र को निबंधित डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्न पते पर भेजें:
सहायक निदेशक,
जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा
बलभद्रपुर, डॉ. के.एन. झा के सामने,
लहेरियासराय, दरभंगा,
जिला – दरभंगा, पिन – 846001
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)
| आवेदन प्रारंभ | विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31/12/2025 |
| आवेदन की अंतिम समय सीमा | अपराह्न 05:00 बजे तक |
Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
| आधिकारिक अधिसूचना (PDF) | Click Here to Download |
| आवेदन पत्र (Application Form) | Click Here to Download |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here to Visit |
FAQs : DCPU Darbhanga Contract Vacancy 2025
जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा संविदा भर्ती 2025 क्या है?
यह भर्ती जिला बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा द्वारा पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित अस्थायी नियोजन के लिए आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 08 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025, अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित है।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया केवल ऑफलाइन है। आवेदन निबंधित डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी वर्गों के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
