शिवहर जिला अंतर्गत जिला परिषद् कार्यालय, शिवहर ने विज्ञापन संख्या 03/2025 जारी करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए संविदा आधारित नियोजन हेतु विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती प्रधान लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक एवं लेखा पदाधिकारी/लेखापाल के कुल 05 रिक्त पदों के लिए है।Clerk Accountant Contract Recruitment Sheohar 2025 हेतु इच्छुक सेवानिवृत्त अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 31/12/2025 के 5:00 बजे अपराह्न तक सम्बंधित कार्यालय में हाथों-हाथ अथवा निबंधित डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
लिपिक लेखपाल संविदा भर्ती शिवहर 2025 अंतर्गत जारी इस भर्ती के पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतनमान और चयन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है, इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Table of Contents
Clerk Accountant Contract Recruitment Sheohar 2025 Overview
| विभाग / संस्था | जिला परिषद् कार्यालय, शिवहर |
| भर्ती का नाम | Clerk Accountant Contract Recruitment Sheohar 2025 |
| पद का नाम | प्रधान लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक एवं लेखा पदाधिकारी/लेखापाल |
| कुल पद | 05 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन / निबंधित डाक / हाथों-हाथ |
| प्रारंभ तिथि | 11 दिसंबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2025 |
| आधिकारिक साइट | https://sheohar.nic.in/ |
लिपिक लेखपाल संविदा भर्ती शिवहर 2025 – रिक्त पदों का विवरण
| पद का नाम | रिक्ति की संख्या |
| प्रधान लिपिक | 01 |
| निम्न वर्गीय लिपिक | 03 |
| लेखा पदाधिकारी/लेखापाल | 01 |
Clerk Accountant Contract Recruitment Sheohar 2025 – पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शिवहर जिले में नयी भर्ती 2025 के अंतर्गत सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के लिए संविदा के आधार पर नियोजन हेतु जिला परिषद कार्यालय, शिवहर अन्तर्गत रिक्त पद के लिए आवेदन करने से पहले सम्बंधित पदों के लिए पात्रता मानदंड का विवरण नीचे दिया जा रहा है।
- राज्य सरकार / जिला परिषद / बोर्ड / निगम / लोक उपक्रम से सेवानिवृत्त कर्मी।
- यह भर्ती केवल सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए है, Fresh candidates eligible नहीं हैं।
- उम्मीदवार की अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष होनी चाहिए।
शिवहर लिपिक एवं लेखा पदाधिकारी/लेखापाल संविदा भर्ती 2025 – मानदेय
- संविदा पर नियोजित सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों को मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। यह मानदेय सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त अंतिम वेतन एवं उस पर देय महँगाई भत्ता (DA) के कुल योग में से पेंशन एवं पेंशन पर देय महँगाई राहत (DR) की राशि घटाने के बाद निर्धारित किया जाएगा।
- निर्धारित मासिक मानदेय पूरी संविदा अवधि में स्थिर रहेगा, अर्थात् इसमें किसी प्रकार की वृद्धि या परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
- यदि सेवानिवृत्त कर्मी नई पेंशन योजना (NPS) से आच्छादित हैं अथवा बोर्ड/निगम/लोक उपक्रम से सेवानिवृत्त हैं, तो उनका संविदा पर नियोजन सेवानिवृत्ति के समय धारित पद या उसके समकक्ष पद पर किया जा सकेगा। ऐसे मामलों में मासिक मानदेय उस पद के लिए स्वीकृत पे-बैंड/वेतन स्तर (Pay Level) के प्रारंभिक वेतन तथा उस पर देय महँगाई भत्ता के योग के बराबर होगा।
- हालाँकि, यह मानदेय किसी भी स्थिति में सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त वेतन एवं महँगाई भत्ता के योग से अधिक नहीं होगा। यदि गणना की गई राशि अधिक होती है, तो अधिकतम सीमा वही मानी जाएगी जो सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त वेतन एवं महँगाई भत्ता का कुल योग है। यह मानदेय भी संविदा अवधि में अपरिवर्तनीय रहेगा।
Clerk Accountant Contract Recruitment Sheohar 2025 – चयन प्रक्रिया (Selection Process)
लिपिक लेखपाल संविदा भर्ती शिवहर 2025 के अंतर्गत चयन की प्रक्रिया का विवरण निम्नप्रकार है।
- चयन के लिए रोस्टर का निर्माण किया जायेगा।
- यदि रिक्त पदों से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होगा तो ऐसी स्थिति में साक्षात्कार भी लिया जायेगा।
Clerk Accountant Contract Vacancy Sheohar 2025 – आवेदन कैसे करें (How to Apply)
- सबसे पहले इस पोस्ट के Important Link Section में दिए गए अधिकारिक विज्ञापन के सामने Click Here to Download लिंक पर क्लिक करके अधिकारिक विज्ञापन को डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड किये गये विज्ञापन में ही ऑफलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप दिया गया है।
- आवेदन पत्र को सही-सही भरना है।
- मांगी जा रहे सम्बंधित कागजात को संलग्न कर निम्नलिखित पते पर हाथों हाथ अथवा निबंधित डाक के माध्यम से ससमय आवेदन जमा करना होगा।
- आवेदन जमा करने का पता –
- जिला परिषद कार्यालय, शिवहर
अनुलग्नक (Documents Required)
- स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा प्रमाण पत्र (असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी के स्तर से निर्गत)
- आवेदक/आवेदिका द्वारा शपथ पत्र जिसमें अंकित हो कि उन पर कोई कानूनी/विभागीय/निगरानी की कार्रवाई नहीं चल रही है तथा उनका आचरण अच्छा है। (अनुमंडल कार्यालय/नोटरी से निर्गत)
- आधार / पैन कार्ड की छायाप्रति
- PPO की छायाप्रति।
Important Dates – लिपिक लेखपाल संविदा भर्ती शिवहर 2025
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसम्बर 2025 (को 05:00 बजे अपराह्न तक) |
Important Links – लिपिक लेखपाल संविदा भर्ती शिवहर 2025
| Official Notification | Click Here to Download |
| Official Website | Click Here to Visit |
Faq – Clerk Accountant Contract Recruitment Sheohar 2025
इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
यह भर्ती केवल सेवानिवृत्त सरकारी कर्मियों के लिए है। Fresh candidates आवेदन नहीं कर सकते।
कुल कितने पद हैं और उनके नाम क्या हैं?
कुल 05 रिक्त पद हैं
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025, शाम 5:00 बजे है।
आवेदन कैसे करना होगा?
आवेदन ऑफलाइन किया जाएगा। आप आवेदन पत्र हाथों-हाथ या निबंधित डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं
