बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड और त्रुटि सुधार की पूरी जानकारी

बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025: डाउनलोड और त्रुटि सुधार की पूरी जानकारी

By: Nikhil Kumar

Post

On: 12/02/2025

Follow Us:

बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो अब आपका डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस पोस्ट में हम आपको डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने, उसमें त्रुटि सुधार करने और इससे जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारियों के लिए पूरा पोस्ट जरुर पढ़े ।

बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025 – संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामबिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025
श्रेणीएडमिट कार्ड
आयोजक संस्थाबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
सत्र2025-2027
प्रवेश वर्ष2025
कोर्स की अवधि2 वर्ष
डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि11 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in

Bihar D.El.Ed Dummy Admit Card 2025 किस लिए जारी किया जाता है?

हर साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा डीएलएड परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके लिए आधिकारिक एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। लेकिन, इससे पहले एक डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है ताकि अभ्यर्थी अपने विवरण की जांच कर सकें।

अगर किसी उम्मीदवार के नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम या अन्य जानकारी में कोई गलती होती है, तो वे इसे समय रहते सुधार सकते हैं। इसलिए, डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने का मौका मिल सके।

डमी एडमिट कार्ड में सुधार क्यों जरूरी है?

  • यदि कोई जानकारी गलत है, तो उसे समय पर सही किया जा सकता है।
  • ऑनलाइन माध्यम से त्रुटि सुधार का मौका मिलता है।
  • एक बार असली एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।

इसलिए, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना डमी एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड करें, उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और अगर कोई गलती मिले तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं।

बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025: डमी प्रवेश पत्र में सुधार का मौका

अगर आपके डमी प्रवेश पत्र में कोई भी गलती नज़र आती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको 17 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल पर ही बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025 त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा। इसलिए समय रहते सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें और ज़रूरी बदलाव कर लें।

बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025 डाउनलोड कैसे करें?

सभी अभ्यर्थी 11 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025 तक बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 का डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसे पाने के लिए आपको बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.deledbihar.com पर जाना होगा और अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।

आरक्षण कोटि में बदलाव के नियम

अगर आप अपने आरक्षण कोटि में बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करनी होगी:

  • यदि आप SC/ST/दिव्यांग कोटि से किसी अन्य कोटि में जा रहे हैं, तो आपको रु. 200/- का अतिरिक्त शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 17 फरवरी 2025 तक जमा करना होगा।
  • अगर आपने तय समय पर अतिरिक्त शुल्क जमा नहीं किया, तो आपका मूल प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025 के लिए ज़रूरी तारीखें याद रखें

डमी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तारीख11 फरवरी 2025 – 17 फरवरी 2025
त्रुटि सुधार की अंतिम तारीख17 फरवरी 2025
अतिरिक्त शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख17 फरवरी 2025
परीक्षा कि तारीखजल्द आ रहा है

बिहार डीएलएड डमी प्रवेश पत्र 2025: महत्वपूर्ण लिंक

Download Dummy Admit CardClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

महत्वपूर्ण नोट:

  • 17 फरवरी 2025 के बाद किसी भी तरह की त्रुटि सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
  • अन्य सभी नियम एवं शर्तें पहले जारी की गई विज्ञप्तियों के अनुसार ही रहेंगी।

📌 सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय से अपने विवरण चेक करें और कोई भी गलती हो तो उसे सही कर लें, ताकि आगे किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

❓ डमी प्रवेश पत्र कब और कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
✔️ डमी प्रवेश पत्र 11 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025 तक www.deledbihar.com से डाउनलोड किया जा सकता है।

❓ अगर डमी प्रवेश पत्र में कोई गलती हो तो क्या करें?
✔️ आप 17 फरवरी 2025 तक आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

❓ क्या त्रुटि सुधार के बाद कोई शुल्क देना होगा?
✔️ हां, यदि आप आरक्षण कोटि में बदलाव करते हैं, तो आपको रु. 200/- का अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा।

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Twitter

Join Now

Join Telegram

Join Now