भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) द्वारा AFCAT 01/2026 Notification जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) शाखाओं तथा NCC स्पेशल एंट्री के अंतर्गत जनवरी 2027 से प्रारंभ होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए कुल 340 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप Indian Air Force AFCAT Recruitment 01/2026 के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। यहाँ पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
Also Check : Danapur Cantt Vacancy 2026
विषय सूची – Indian Air Force AFCAT Recruitment 01/2026
Indian Air Force AFCAT Recruitment 01/2026 – Overview
| संगठन का नाम | भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) |
|---|---|
| परीक्षा / भर्ती का नाम | AFCAT 01/2026 (Flying Branch, Ground Duty Technical & Non-Technical / NCC Special Entry) |
| नौकरी का प्रकार | Central Government Job |
| आवेदन मोड | Online |
| योग्यता | स्नातक / इंजीनियरिंग (शाखा अनुसार) |
| वेतन स्तर | Pay Matrix Level-10 (₹56,100 – ₹1,77,500/-) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://afcat.cdac.in |
Vacancy Details
AFCAT 01/2026 भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। इस से जुड़ी रिक्त पदों की जानकारी नीचे दी गई है।
| एंट्री | शाखा | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|---|
| AFCAT Entry | Flying | 38 |
| GD (Technical) | 188 | |
| GD (Non-Technical) | 114 | |
| NCC Special Entry | Flying | 10% seats out of CDSE vacancies for PC and10% seats out of AFCAT vacancies for SSC |
नोट : पूर्ण पदों की विवरण जानने के लिए कृपया अधिकारिक विज्ञापन देखें
Eligibility (पात्रता मानदंड)
भारतीय वायु सेना के AFCAT 01/2026 Notification हेतु कुछ बुनियादी पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले इन सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। नीचे संक्षिप्त में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी दिया जा रहा है
शैक्षणिक योग्यता
- Flying Branch: 10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ स्नातक या बी.ई./बी.टेक. की डिग्री
- Ground Duty (Technical): सम्बंधित इंजीनियरिंग विषयों में बीई/बीटेक डिग्री
- Ground Duty (Non-Technical): प्रशासन, लेखा, रसद या शिक्षा जैसे प्रासंगिक क्षेत्रों में स्नातक या स्नातकोत्तर की आवश्यकता है।
Age Limit
- Flying Branch : 20 से 24 वर्ष
- GD (Technical & Non-Technical) : 20 से 26 वर्ष
Application Fee (आवेदन शुल्क)
indian air force recruitment AFCAT 01/2026 Notification अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ शुल्क निर्धारित किए गए हैं। जिसकी जानकारी निम्नलिखित हैं:
| AFCAT Entry (Flying / Ground Duty) | ₹550/- + GST (Non-refundable) |
| NCC Special Entry | शुल्क नहीं (NIL) |
Important Dates (प्रमुख तिथियाँ)
भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) ब्रांचों तथा एनसीसी विशेष प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों (Important Dates) की जानकारी नीचे दी गई है। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन तिथियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आप अंतिम तिथि से पहले सफलतापूर्वक आवेदन कर सकें।
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 17/11/2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14/12/2025 |
| ऑनलाइन AFCAT परीक्षा तिथि | 31/01/2026 |
AFCAT 01/2026 Notification Application Process
AFCAT 01/2026 भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को आवेदन भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। आवेदन AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के चरण:
- सबसे पहले इस आर्टिकल के “Important Links” सेक्शन में जाएं।
- वहां आपको “Apply Online” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल आदि भरें।
- एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको Register पर क्लिक करना होगा।
- पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- अब लॉगिन कर जिस पद के लिए आवेदन करना है उसके लिए ऑनलाइन पर क्लिक करें, उसके बाद उसका आवेदन पत्र खुल कर आयेगा उसमे अपना विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें ।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें:
- फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- विशेष रूप से शैक्षणिक योग्यता और अंतिम तिथि की जानकारी को समझना जरूरी है।
- फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही-सही भरें और अंतिम समय तक इसे सबमिट करना न भूलें।
Important Links
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | Click to Download |
| Online Apply Link | Click to View |
| Official Website | Click to Visit |
FAQ: AFCAT 01/2026 Notification 2025
प्रश्न 1: IAF AFCAT 01/2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होगा?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 17/11/2025 है।
प्रश्न 2: IAF AFCAT 01/2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन करने की अंतिम तिथि 14/12/2025 है।
प्रश्न 3. IAF AFCAT 01/2026 के लिए आवेदन करने की पात्रता क्या है?
उत्तर: कोई भी स्नातक, बी.टेक/बी.ई., स्नातकोत्तर
निष्कर्ष
AFCAT 01/2026 Notification भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक प्रतिष्ठित और सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से फ्लाइंग तथा ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में करियर बनाने का मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

