Online Apply For Bihar BTSC Hostel Manager Recruitment 2025 | बिहार छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। नीचे आपको Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे — योग्यता, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और आवेदन लिंक दी गई है। अन्य भर्ती / पाठ्यक्रम / प्रवेश पत्र / परिणाम के लिए जॉब बिहार – JobBihar.com पर बने रहे।
Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 Notification
अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इस भर्ती को BTSC द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार पटना द्वारा संचालित जननायक कर्पूरी ठाकूर छात्रावास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में छात्रावास प्रबंधक के रिक्त पदों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वे Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 (विज्ञापन संख्या 27/2025) की पूरी जानकारी और पात्रता मानदंड आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य जांच लें।
Highlights : Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025
विवरण | जानकारी |
---|---|
विभाग का नाम | पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार |
भर्ती संगठन | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
पोस्ट का नाम | Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 |
विज्ञापन संख्या | 27/2025 |
पद का नाम | छात्रावास प्रबंधक (Hostel Manager) |
कुल पद | 91 |
चयन प्रक्रिया | शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, लिखित परीक्षा / साक्षात्कार |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक साइट | btsc.bihar.gov.in |
BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 – Total Posts & Category-wise Details
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने बिहार बिहार छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नीचे पदों का वर्गवार रिक्त पदों की संख्या का विवरण दिया जा रहा है।
वर्ग | रिक्ति |
---|---|
सामान्य (UR) | 37 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 09 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 11 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 16 |
पिछड़ा वर्ग (EBC) – महिला | 03 |
अनुसूचित जाति | 14 |
अनुसूचित जनजाति | 01 |
कुल रिक्त पदों की संख्या : | 91 |
Eligibility Criteria for Bihar BTSC Hostel Manager Online Form
शैक्षणिक योग्यता
- B.Sc (Hospitality & Hotel Administration) में उत्तीर्णता, या
- स्नातक डिग्री + Hotel Management में Post Graduate Diploma
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु : 37 वर्ष
- उम्र सीमा की गणना दिनांक 01/08/2025 के आधार पर की जाएगी। आयु में छूट के लिए कृपया अधिसूचना पढ़ें
Application Fee for Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को समान आवेदन शुल्क रखा गया है, जो इस प्रकार है।
- सामान्य / BC / EBC / EWS: ₹100/-
- SC / ST / महिला उम्मीदवार: ₹100/-
- अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹100/-
आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले शुल्क और भुगतान प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य देखें।
How to apply online for Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025
अगर आप बीटीएससी छात्रावास प्रबंधक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जान लें कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे समय पर पूरा करना बहुत जरूरी है। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 नवंबर 2025 तक चलेगी।
कैसे करें आवेदन:
- सबसे आसान तरीका यह है कि आप नीचे “Important Link” सेक्शन में दिए लिंक पर क्लिक करके सीधे फॉर्म भरें।
- विकल्प के रूप में, आप BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं।
कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें:
- फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- विशेष रूप से आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अंतिम तिथि की जानकारी को समझना जरूरी है।
- फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही-सही भरें और अंतिम समय तक इसे सबमिट करना न भूलें।
याद रखें, समय पर और सही तरीके से आवेदन करना आपके चयन की संभावना को बढ़ा सकता है।
Selection Process for Bihar BTSC Hostel Manager Recruitment 2025
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के Advt No 2/2025 के तहत Hostel Manager पद के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार है :
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- अंतिम चयन (Final Merit List)
Important Dates for Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 10/10/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10/11/2025 |
Bihar BTSC Hostel Manager Exam Date | जल्द जारी होगी |
Official Notification Link for BTSC Hostel Manager Vacancy 2025
FAQs for Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025
Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 का ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है। समय पर आवेदन करना न भूलें।
Bihar BTSC Hostel Manager Exam 2025 की तारीख कब है?
अभी तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध होगी, उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।
Bihar BTSC Hostel Manager Result 2025 कब आएगा?
अभी तक परिणाम की तिथि नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा होते ही आप इसे देख सकते हैं।
Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?
इस भर्ती में कुल 91 पद उपलब्ध हैं।
Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 का सिलेबस कैसे प्राप्त करें?
परीक्षा का सिलेबस विज्ञापन/नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। इसे ध्यानपूर्वक पढ़कर तैयारी करें।
Disclaimer for Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025
यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। Bihar BTSC Hostel Manager Vacancy 2025 Adv. No. 27/2025 से संबंधित सभी आधिकारिक दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड और अपडेट्स के लिए जारी अधिसूचना देखें।
👇Latest Jobs के लिए यहाँ देखें :
- Indian Army TES Bharti 2025 – भारतीय सेना 10+2 TES 55 भर्ती, पात्रता, शुल्क और आवेदन तिथि
- BSF Constable GD Sports Recruitment 2025 – बीएसएफ कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स भर्ती, आवेदन शुरू
- Bank of Baroda Manager Recruitment 2025 – बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती 2025, अभी करें आवेदन
- Bihar Mukhyamantri Vriddhajan Pension Yojana 2025 | बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2025
- Bihar Police CID Vacancy 2025 – बिहार पुलिस सीआईडी डिपार्टमेंट में 189 पदों पर नई भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू