छोटा व्यवसाय शुरू करने वाले पात्र व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार लघु उद्योग योजना 2025 लागू की गई है। बिहार सरकार की बिहार लघु उद्योग योजना 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर है। इस योजना से आप आर्थिक सहायता प्राप्त करके अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू होकर 5 मार्च 2025 तक ऑनलाइन होगी। योजना के तहत अधिकतम ₹2,00,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे तीन किस्तों में वितरित किया जाएगा।
योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार इस योजना बिहार लघु उद्योग योजना 2025 के जरिए युवाओं, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। इससे छोटे उद्योग बढ़ेंगे, बेरोजगारी कम होगी और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो मेहनत और लगन के साथ अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं।
पात्रता की शर्तें
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है
- आयु सीमा: 18 से 50 वर्ष
- निवास: बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
- परिवार की आय: ₹6,000 प्रति माह से कम
- पूर्व लाभ: पहले किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं लिया हो
- एक परिवार में केवल एक लाभार्थी

बिहार लघु उद्योग योजना 2025 योजना के तहत आर्थिक सहायता
| किस्त | प्रतिशत | उपयोग |
|---|---|---|
| पहली | 25% | टूल्स और मशीनरी खरीद |
| दूसरी | 50% | व्यवसाय सेटअप |
| तीसरी | 25% | व्यवसाय विस्तार |
ध्यान दें: अगली किस्त पाने के लिए पहले की राशि का सही उपयोग करना आवश्यक है।
किन उद्योगों के लिए योजना है
- खाद्य प्रसंस्करण: आटा, मसाले, जेली, मिठाई आदि
- लकड़ी और फर्नीचर उद्योग: बांस और बेंत का फर्नीचर, नाव निर्माण
- टेक्सटाइल और होजरी उद्योग: रेडीमेड कपड़े, कढ़ाई, बेडशीट आदि
- इलेक्ट्रॉनिक्स: मोबाइल रिपेयरिंग, इनवर्टर असेंबलिंग
- ग्रामीण इंजीनियरिंग और कृषि उपकरण निर्माण
- हस्तशिल्प और जूट आधारित उद्योग
- सौंदर्य और सेवा उद्योग: ब्यूटी पार्लर, सैलून, ढाबा, होटल, लॉन्ड्री
कुल मिलाकर, इस योजना के तहत 60 से अधिक उद्योगों को शामिल किया गया है।
बिहार लघु उद्योग योजना 2025 : आवेदन प्रक्रिया
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन आवेदन जरुर करें, आवेदन कैसे करना है इससे सम्बंधित जानकारी नीचे दिया जा रहा है :
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के पोर्टल (या सरकार द्वारा जारी नए पोर्टल) पर जाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद कम्प्यूटरीकृत रैंडम पद्धति से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
- चुने गए लाभार्थियों को सरकार द्वारा दिए गए बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
बिहार लघु उद्योग योजना 2025 हेतु जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पेन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- व्यवसाय योजना का विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
बिहार लघु उद्योग योजना 2025 की निगरानी और प्रबंधन
बिहार लघु उद्योग योजना 2025 योजना के सुचारू संचालन के लिए राज्य और जिला स्तर पर अनुश्रवण समितियों का गठन किया गया है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है एवं जरूरत के अनुसार फंड आवंटित किया जाता है ।
बिहार लघु उद्योग योजना 2025 : महत्वपूर्ण तिथि
| आवेदन ऑनलाइन शुरू होने कि तिथि | 19/02/2025 |
| आवेदन ऑनलाइन करने कि अंतिम तिथि | 05/03/2025 |
बिहार लघु उद्योग योजना 2025 : महत्वपूर्ण लिंक
| पंजीकृत करने कि प्रक्रिया | Click Here |
| ऑनलाइन आवेदन करें | Click Here |
| आधिकारिक लिंक | Click Here |
| संकल्प को डाउनलोड करें | Click Here |
| व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें | Join Here |
| Facebook Page जॉइन करें | Join Here |
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
क्या महिला भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
हाँ, योजना सभी योग्य पुरुष और महिलाओं के लिए खुली है।
क्या पहले से किसी योजना का लाभ लेने से आवेदन रद्द होगा?
हाँ, यदि आपने पहले मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लिया है, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
क्या किसी परिवार में एक से अधिक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, एक परिवार में केवल एक व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है।
आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया कैसे होती है?
चयन कम्प्यूटरीकृत रैंडम पद्धति से किया जाता है।
सलाह : यदि आप पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं और योजना के लाभ के लिए विचार किया जा सकता है।
आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।




