Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 - जमीन रिकॉर्ड सुधार और नामांतरण कैंप की जानकारी

Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 – जमीन रिकॉर्ड सुधार अभियान शुरू!

By: Nikhil Kumar

Post

On: 02/08/2025

Follow Us:

Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 का उद्देश्य ज़मीन संबंधित समस्याओं को ग्राम स्तर पर ही समाधान करना है। बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया यह विशेष अभियान राज्य के हर पंचायत में चलाया जा रहा है ताकि आम जनता को ज़मीन से संबंधित डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन) , उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड (ऑनलाइन) कराना जिससे दाखिल-खारिज जैसे कार्यों में सरलता मिल सके। इस अभियान के तहत एक निश्चित तिथि पर पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें योग्य नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

यह भूमि सुधार अभियान भूमि विवादों को कम करने, पारदर्शिता बढ़ाने और नागरिकों को डिजिटल भू-रिकॉर्ड्स उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आपकी भूमि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है उसे ठीक कराने का। नीचे हम आपको इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं, प्रक्रिया, लाभ एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से समझाएंगे।

राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 – संक्षिप्त जानकारी (Quick View)

विभाग का नामराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार
योजना का नामराजस्व महा-अभियान 2025
उद्देश्यआपके जमीन के रिकॉर्ड(अभिलेख)की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाना
सेवाएँडिजिटाइज्ड (ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन) , उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण एवं छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड (ऑनलाइन) कराना
पोर्टलbiharbhumi.bihar.gov.in

योजना का उद्देश्य (Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 Purpose)

इस भूमि सुधार अभियान का उद्देश्य क्या है? क्यों जरूरी है यह अभियान? जानिए विस्तार से:

राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 का मुख्य उद्देश्य है भूमि से संबंधित सभी जमीन रिकॉर्ड सुधार करना। भूमि मालिकों को वर्षों से दाखिल-खारिज, नामांतरण, रसीद नहीं मिलने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता था, लेकिन अब इस अभियान से सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति दोनों आएगी।

राज्य सरकार द्वारा Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 को हर पंचायत स्तर तक चलाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तक यह सुविधा सहज रूप से पहुँच सके। भूमि रिकार्ड का सही और अद्यतन होना न केवल व्यक्तिगत संपत्ति के लिए जरूरी है, बल्कि इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, ऋण लेने, और अन्य कानूनी कार्यों में भी सुविधा होती है।

मुख्य उद्देश्य:

  • डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)
  • उत्तराधिकार नामांतरण
  • बंटवारा नामांतरण
  • छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड(ऑनलाइन) कराना

लाभ:

  • ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही समाधान
  • समय और खर्च की बचत
  • भ्रष्टाचार में कमी
  • सरकारी रिकॉर्ड्स की पारदर्शिता बढ़ेगी

राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 के अंतर्गत दी जा रही सेवाएँ

इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को कई दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े। सेवा शिविरों में अधिकारी खुद पंचायत जाकर नागरिकों की भूमि संबंधी शिकायतें सुन रहे हैं और मौके पर ही उनका समाधान भी कर रहे हैं।

राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण भूमि संबंधित सेवाएँ नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं:

सेवा का नामविवरण
डिजिटाइज्ड(ऑनलाइन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)अपने नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान की अशुद्धियों को ठीक करवाने का बेहतरीन मौका है
उत्तराधिकार नामांतरणजमाबंदी रैयत की जब मृत्यु हो जाती है तो उसके बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराएँ।
बंटवारा नामांतरणसंयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बँटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग- अलग जमाबंदी कराएँ।
छूटी हुई जमाबंदियों को डिजिटाईज्ड(ऑनलाइन) करानाअपनी छूटी हुईऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराएँ।

लाभ:

  • एक ही स्थान पर सभी सेवाएँ
  • जमीनी विवादों में कमी
  • दस्तावेजों की पारदर्शिता
  • डिजिटल सुविधा का प्रसार

राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

यह अभियान दो मुख्य चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण घर-घर दस्तावेज़ वितरण का है जिसमें विभागीय कर्मी आपके दरवाज़े पर दस्तक देंगे। दूसरा चरण पंचायत सरकार भवनों में विशेष कैंप आयोजित करने का है।

  • योजना शुरू होने की तिथि: 16 अगस्त 2025
  • पंचायत कैंप प्रारंभ तिथि: 19 अगस्त 2025 से
  • प्रत्येक पंचायत के अनुसार अलग-अलग दिनांक निर्धारित
  • अंतिम तिथि: 20 सितम्बर 2025 (स्थानीय कैंप के अनुसार)

आपके क्षेत्र में शिविर किस तारीख को लगेगा, यह जानकारी पंचायत सचिव, मुखिया और पोर्टल पर उपलब्ध माइक्रो-प्लान से प्राप्त की जा सकती है।

आवेदन प्रक्रिया – राजस्व महा-अभियान बिहार 2025

यह अभियान दो मुख्य चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण घर-घर दस्तावेज़ वितरण का है जिसमें विभागीय कर्मी आपके दरवाज़े पर दस्तक देंगे। दूसरा चरण पंचायत सरकार भवनों में विशेष कैंप आयोजित करने का है।

  • घर-घर दस्तावेज़ वितरण अभियान: 16 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025
  • पंचायत कैंप तिथि: 19 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025
  • प्रत्येक पंचायत के अनुसार अलग-अलग दिनांक निर्धारित

घर-घर दस्तावेज़ वितरण अभियान विवरण

16 अगस्त 2025 से 15 सितंबर 2025 के बीच, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा गठित विशेष दल प्रत्येक गांव और टोले में जाकर जमाबंदी पंजी की प्रति और आवश्यकता अनुसार विभिन्न आवेदन प्रपत्रों का सीधा वितरण आपके घर पर करेगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए है जो स्वयं आवेदन डाउनलोड करने में असमर्थ हैं।
आपके गांव (मौजा) में यह टीम किस दिन पहुंचेगी, इसकी सटीक जानकारी आपके अंचल कार्यालय द्वारा तैयार माइक्रो प्लान से प्राप्त होगी।
यदि आप चाहें, तो यह सभी फॉर्म और दस्तावेज़ बिहार भूमि पोर्टल (भू-अभिलेख विभाग) पर उपलब्ध “राजस्व महा-अभियान 2025” लिंक के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

पंचायत स्तर पर विशेष राजस्व शिविर आयोजन

दिनांक 19 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 के बीच, राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत सरकार भवन अथवा पंचायत क्षेत्र के अन्य सरकारी स्थलों पर हल्कावार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके भरे हुए आवेदन प्रपत्र एवं संबंधित दस्तावेज़ जमा करने की सुगम व्यवस्था प्रदान करना है।

हर हल्का क्षेत्र में कम से कम दो बार, सात दिनों के अंतराल पर यह शिविर आयोजित होंगे, ताकि सभी नागरिकों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त समय और अवसर प्राप्त हो सके। यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि किसी भी परिवार या व्यक्ति को आवेदन भरने या जमा करने में कठिनाई न हो।

शिविर की तिथि और स्थान की जानकारी आपके पंचायत कार्यालय या अंचल कार्यालय के सूचना बोर्ड पर पूर्व में प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा, इस जानकारी को बिहार भूमि पोर्टल पर राजस्व महा-अभियान अनुभाग में भी देखा जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया | Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 Application Process

राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 के अंतर्गत राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि भूमि रिकॉर्ड संबंधी सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा, और छूटे हुए जमाबंदियों के ऑनलाइनकरण से जुड़ी सभी सेवाएं आम लोगों तक शिविरों के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से पहुँचाई जाएं। सभी कार्य पंचायत स्तरीय राजस्व शिविरों में निःशुल्क एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न किए जाएंगे।

डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार (Parimarjan) — शुद्धिकरण हेतु आवेदन

यदि आपकी ऑनलाइन जमाबंदी में नाम, खाता, खेसरा, क्षेत्रफल या लगान से संबंधित कोई त्रुटि है, तो आप शिविर में आवेदन देकर उसे ठीक करा सकते हैं।

🔹 प्रक्रिया:

  • विभाग द्वारा दी गई जमाबंदी प्रति को देखें।
  • जहां त्रुटि हो, वहां नीचे दिए स्थान पर सही विवरण लिखें।
  • यदि कोई जानकारी गायब है, तो अतिरिक्त खाली जगह में भरें।
  • फॉर्म को दस्तावेज़ों के साथ शिविर में राजस्व कर्मी को सौंपें।

उत्तराधिकार नामांतरण — मृत्यु उपरांत वारिसों के नाम प्रविष्ट करना

पूर्वज के देहांत के बाद उनके वारिसों के नाम से जमाबंदी करवाने की यह प्रक्रिया भी अब शिविरों के माध्यम से की जा सकती है।

🔹 प्रक्रिया:

  • सबसे पहले पूर्वज की ऑनलाइन जमाबंदी में विवरण की पुष्टि और सुधार करें।
  • फिर उत्तराधिकार नामांतरण प्रपत्र भरें।
  • साथ में मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली प्रमाणपत्र जरूर संलग्न करें।
  • सभी दस्तावेज़ों को शिविर में जमा करें।

बंटवारा नामांतरण — संयुक्त खातों का हिस्सेदारी में विभाजन

अगर आपके पास संयुक्त जमाबंदी है और आप आपसी सहमति, रजिस्टर्ड डीड या कोर्ट आदेश के आधार पर बंटवारा करना चाहते हैं, तो यह कार्य भी अब आसान है।

🔹 प्रक्रिया:

  • संयुक्त जमाबंदी के खाता/खेसरा/रकबा की डिटेल्स परिमार्जन द्वारा सही कराएं।
  • बंटवारा नामांतरण हेतु प्रपत्र भरें।
  • संलग्न करें:
    • बंटवारा अभिलेख (रजिस्टर्ड या कोर्ट)
    • मृत्यु प्रमाण पत्र
    • वंशावली
    • सभी हिस्सेदारों के मोबाइल नंबर

छूटी हुई जमाबंदियों ऑनलाइन कराना — Digital Record में प्रविष्टि

यदि आपकी जमीन की जमाबंदी अब तक ऑनलाइन नहीं हुई है, तो अब उसे भी ऑनलाइन कराया जा सकता है।

🔹 प्रक्रिया:

  • प्रपत्र भरें जो राजस्व कर्मी शिविर में उपलब्ध कराएँगे।
  • ज़रूरी प्रमाण (पिछला रसीद, खतियान आदि) संलग्न करें।
  • सबूतों के साथ शिविर में जमा करें।

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required for Land Record Correction)

Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 आवेदन के समय किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जानिए पूरी सूची:

राजस्व महा-अभियान के तहत भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए आवेदन करते समय कुछ मुख्य दस्तावेजों की जरूरत होती है। ये दस्तावेज आपके स्वामित्व को प्रमाणित करने में सहायक होते हैं।

जरूरी दस्तावेज़ों की सूची:

  • जमीन की रसीद (Recent Receipt)
  • खतियान या खेसरा संख्या की कॉपी
  • भूमि खरीद-बिक्री का रजिस्टर्ड दस्तावेज
  • पहचान पत्र (Aadhaar / Voter ID)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • परिवारिक उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

लाभ:

  • सभी दस्तावेज़ स्थानीय स्तर पर स्वीकार किए जा रहे हैं
  • फोटोकॉपी एवं मूल प्रति की आवश्यकता
  • शिविरों में दस्तावेज़ सत्यापन की सुविधा

पूरा आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है लेकिन सरकार इसे डिजिटल रूप से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रही है।

राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 से जुड़े लाभ (Benefits of this Scheme)

Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 अभियान से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, जानिए संक्षेप में:

राजस्व महा-अभियान से राज्य के लाखों किसान और भूमि मालिक लाभान्वित हो सकते हैं। वर्षों से लंबित मामलों का समाधान पाने के साथ-साथ अब उन्हें एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ मिलेंगे।

मुख्य लाभ:

  • भूमि रिकॉर्ड में सुधार से भविष्य की समस्याओं से बचाव
  • बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आसानी
  • नामांतरण व दाखिल-खारिज मामलों का समाधान
  • डिजिटल भूमि दस्तावेज़ की सुविधा
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी

यह विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

महत्वपूर्ण लिंक

नीचे दिए गए लिंक से आप ऑफिशियल राजस्व महा-अभियान पेज पर जा सकते हैं और Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025 के लिए अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अनुरोध है की आवेदन करने से पहले कृपया अधिकारिक विज्ञापन को ठीक से पढ़ कर ही आवेदन करें

विवरणलिंक
बिहार भूमि आधिकारिक वेबसाइटBihar Bhumi
राजस्व महा-अभियान पेजअभियान जानकारी देखें
राजस्व महा-अभियान हेतु पुरानी जमाबंदी के साथ जमा किया जाने वाला शपथ पत्र
राजस्व महा-अभियान हेतु उत्तराधिकार दाखिल-खारिज हेतु प्रपत्र
राजस्व महा-अभियान हेतु बंटवारा/ उत्तराधिकार बंटवारा हेतु दाखिल-खारिज हेतु प्रपत्र
राजस्व महा-अभियान हेतु छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन किए जाने हेतु शपथ पत्र
कैंप तिथि पंचायत अनुसारयहाँ से देखे

FAQs – Rajsav Maha Abhiyan Bihar 2025

प्रश्न 1: राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 क्या है?

उत्तर: यह एक विशेष अभियान है जिसके तहत सरकार लोगों के भूमि रिकॉर्ड में सुधार कर रही है।

प्रश्न 2: राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 आवेदन कैसे करें?

उत्तर: पंचायत स्तर पर लगे कैंप या ऑनलाइन बिहार भूमि पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है।

प्रश्न 3: आवेदन कैसे करें?

उत्तर: अपने पंचायत में आयोजित कैंप में जाकर ऑफलाइन फॉर्म भरकर जमा करें।

प्रश्न 4: किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत है?

उत्तर: आधार कार्ड, ज़मीन दस्तावेज़, फोटो, मोबाइल नंबर आदि ज़रूरी हैं।

प्रश्न 5: पंचायत में कैंप की तिथि कैसे पता करें?

उत्तर: ग्राम पंचायत कार्यालय और अंचल कार्यालय के सूचना बोर्ड में नोटिस देख सकते हैं।

प्रश्न 6 : राजस्व महा-अभियान बिहार 2025 क्या इसमें कोई शुल्क देना होता है?

उत्तर: नहीं, यह सेवा सरकार द्वारा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है।

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Twitter

Join Now

Join Telegram

Join Now