कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 – शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज

By: Nikhil Kumar

On: 17/12/2025

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 : कटिहार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 : अगर आप बिहार के कटिहार जिले से हैं और 10वीं पास हैं और किसी सरकारी योजना में जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन मौका सामने आया है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के तहत शिक्षा सेवक (टोला सेवक / तालीमी मरकज) की बहाली शुरू की गई है। इस लेख के अंत में महत्वपूर्ण लिंक भी दिए जायेगे।
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 : मुख्य जानकारी

भर्ती का नामअक्षर आँचल योजना शिक्षा सेवक भर्ती 2025
विभाग का नामबिहार सरकार के शिक्षा विभाग
पद का नामशिक्षा सेवक (टोला सेवक / तालीमी मरकज)
कुल पदों की संख्या 31 (एकतीस) शिक्षा सेवक एवं 21 (इक्कीस) शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटkatihar.nic.in

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 : आवेदन के लिए पात्रता

बिहार के कटिहार जिले में कटिहार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:​

  • शैक्षणिक योग्यता: मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)
  • आरक्षण: महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का नियम है।
  • निवास: उसी टोले/वार्ड का निवासी होना अनिवार्य जहाँ केंद्र रिक्त है
  • जाति: महादलित / दलित / अल्पसंख्यक / अतिपिछड़ा वर्ग

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ

कटिहार जिले में शिक्षा सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी तिथियों का ध्यानपूर्वक पालन करें ताकि किसी भी जरूरी प्रक्रिया से वंचित न रह जाएं।

चरणतिथि
आवेदन जमा करने की शुरुआत 21 मई 2025
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि05 जून 2025

अक्षर आँचल योजना के अंतर्गत कटिहार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज चयन प्रक्रिया 2025

अक्षर आँचल योजना के तहत होने वाली कटिहार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक अंकों, आरक्षण श्रेणी, और स्थानीयता के आधार पर किया जाएगा।

  1. मैट्रिक के प्रतिशत + अनुभव अंकों के आधार पर मेधा सूची बनाई जाएगी।
  2. अनुभव अंक:
    • 6 माह से 1 वर्ष: 5 अंक
    • 1 वर्ष से अधिक: 10 अंक
  3. आपत्ति के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
  4. अंतिम सूची अनुमोदित होने के बाद प्रशिक्षण और फिर नियुक्ति पत्र जारी होगा।

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 में मानदेय की जानकारी

अक्षर आँचल योजना के तहत कटिहार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 में चयनित शिक्षा सेवकों को हर महीने ₹8,000/- का मानदेय दिया जाएगा। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से आधार से लिंक बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी।

मानदेय से जुड़ी मुख्य बातें:

  • ₹8,000/- प्रति माह फिक्स मानदेय
  • भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य
  • समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सही बैंक विवरण देना जरूरी

👉 सभी चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना बैंक खाता और आधार लिंक स्थिति पहले से सुनिश्चित कर लें।

शिक्षा सेवकों के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया 2025

अक्षर आँचल योजना के अंतर्गत चयनित शिक्षा सेवकों को नियुक्ति से पहले आवश्यक प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा, ताकि वे बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें और योजना के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा कर सकें।

प्रशिक्षण से जुड़ी मुख्य बातें:

  • प्रशिक्षण अनिवार्य होगा – चयन के बाद कार्यभार ग्रहण करने से पहले सभी शिक्षा सेवकों को प्रशिक्षण लेना जरूरी है।
  • प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा कार्यालय या नामित संस्थानों के माध्यम से किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण की अवधि – आमतौर पर 5 से 15 दिन के बीच हो सकती है (जिला स्तर पर भिन्नता संभव)।
  • प्रशिक्षण में विषय – शिक्षण पद्धति, बाल मनोविज्ञान, साक्षरता मिशन के उद्देश्य, और सामुदायिक भागीदारी आदि।

👉 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही शिक्षा सेवकों को कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी जाएगी।

अक्षर आँचल योजना कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 – आवेदन प्रक्रिया

यदि आप शिक्षा सेवक के रूप में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और सभी दस्तावेज़ निर्धारित फॉर्म के साथ जमा करने होंगे।

आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें:
    निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरें। इसी पोस्ट के महत्वपूर्ण लिंक में भी उपलब्ध है
  2. फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया:
    भरे हुए आवेदन फॉर्म को सभी जरूरी दस्तावेज़ों के साथ अपने समिति के सदस्य-सह-संयोजक (चिन्हित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जाकर जमा करें।
  3. अनिवार्य दस्तावेज़ (फोटो कॉपी के साथ):
    • मैट्रिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति
    • आधार कार्ड
    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • निवास प्रमाण पत्र
    • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

👉 अधिक जानकारी के लिए अपने स्थानीय विद्यालय या प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।

इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन करने से पहले पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण लिंक

नीचे कुछ जरूरी लिंक दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं, रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और Job Bihar से जुड़े रह सकते हैं।

कटिहार शिक्षा सेवक भर्ती नोटिस 2025डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
आवेदन पत्रडाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
कटिहार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025रिक्त पदों की सुचना पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें
शिक्षा सेवक भर्ती 2025मार्गदर्शिका यहाँ से डाउनलोड करें
कटिहारवेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें

निष्कर्ष

अक्षर आँचल योजना शिक्षा सेवक भर्ती 2025 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुँचाना है। यह भर्ती न सिर्फ रोजगार का अवसर प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक बदलाव में भागीदारी का भी माध्यम बनती है। अगर आप योग्य हैं और अपने क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं, तो यह एक सुनहरा अवसर है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Latest Jobs in Katihar अंतर्गत कटिहार शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज बहाली 2025 आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें, सभी आवश्यक दस्तावेज़ समय पर तैयार रखें, और अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य जमा करें। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए Job Bihar वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Author profile image

Nikhil Kumar

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Mithila Chitrakala Sansthan Madhubani Bharti 2026 – आचार्य, प्रशासी पदाधिकारी एवं लेखापाल भर्ती

Mithila Chitrakala Sansthan Madhubani Bharti 2026

मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी में आचार्य, प्रशासी पदाधिकारी एवं लेखापाल पदों पर संविदा आधारित भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Read More

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026: Apply Online for 229 PDS Shop License

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 pds shop image with people

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 के तहत सिवान जिले में 229 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Read More

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 : बिना शुल्क आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत Infrastructure Development Authority, बिहार द्वारा Executive Officer (PPP) के 01 संविदा पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी 05 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है।

Read More

DHEW पटना DEO भर्ती 2026: बिना शुल्क आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

DHEW Patna DEO Recruitment 2026 : DEO पद हेतु आवेदन करें।

DHEW पटना DEO भर्ती 2026 के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर संविदा आधारित भर्ती निकली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, मानदेय ₹13,500, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की पूरी जानकारी।

Read More

Purnea PDS Dealer Vacancy 2026: पूर्णिया में 386 राशन डीलर पदों पर आवेदन शुरू

Purnea PDS Dealer Vacancy 2026: पूर्णिया राशन डीलर भर्ती 2026

पूर्णिया राशन डीलर भर्ती 2026: पूर्णिया में 386 PDS दुकानों के लिए भर्ती जारी। जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Read More

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026: जेंडर स्पेशलिस्ट

Arwal Hub for Empowerment of Women Recruitment 2026 जेंडर स्पेशलिस्ट

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 के तहत जेंडर स्पेशलिस्ट पद पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पोस्ट में योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Read More