मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत 12 पदों हेतु ऑफलाइन आवेदन करें

By: Nikhil Kumar

On: 06/12/2025

Job Bihar | मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत 12 पदों हेतु ऑफलाइन आवेदन करें

मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025: समाहरणालय मधुबनी द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत संविदा आधारित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 12 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 25/05/2025 को अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित कार्यालय में निबंधित डाक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि वे आधिकारिक सूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, जिससे पात्रता, आयु सीमा, पद विवरण, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित सभी दिशानिर्देशों की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। इस लेख में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण विवरण सरल भाषा में उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया समझने में सहायता मिल सके।

बिहार मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 – मुख्य बिंदु (Main Highlights)

संस्था का नाममहिला विकास निगम, मधुबनी
विज्ञापन संख्या01
पद का नामविभिन्न पद
चयन प्रक्रियासाक्षात्कार/काउंसलिंग
आवेदन माध्यमनिबंधित डाक
वेबसाइटhttps://madhubani.nic.in

अल्पावास गृह भर्ती 2025 मधुबनी : Vacancy Details

इस बहाली में सभी उपलब्ध पदों की जानकारी दी गई है, जिसमें पदों कि संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, वेतन और आरक्षण शामिल है।

पद का नामपदों की संख्यावेतन (मासिक)
 प्रशिक्षण-सह-पुनर्वास पदाधिकारी (महिला हेतु आरक्षित)01(अनारक्षित), 01 (EBC)₹12,000/-
सफाई कर्मी01(अनारक्षित), 01 (EBC)₹2,000/-
परामर्शी-सह-कार्यालय सहायिका01 (अनारक्षित)₹12,000/-
अंशकालिक चिकित्सक (महिला)01 (अनारक्षित)₹9,000/-
लिपिक-सह-अकाउंटिंग01 (अनारक्षित)₹8,000/-
चौकीदार (महिला+पुरुष)02(अनारक्षित), 01 (EBC)₹6,180/-
रसोईया (महिला हेतु आरक्षित)01 (अनारक्षित)₹7,860/-
आदेशपाल/अनुसेवक
(महिला हेतु आरक्षित)
01 (अनारक्षित)₹6,180/-

अल्पावास गृह भर्ती 2025 मधुबनी : योग्यता

पद का नामयोग्यता
 प्रशिक्षण-सह-पुनर्वास पदाधिकारी (महिला हेतु आरक्षित)1.मनोविज्ञान, समाजशास्त्र अथवा समाज विज्ञान (Social Science) से प्रतिष्ठा के साथ स्नातक
2.कंप्यूटर पर कार्य करने का ज्ञान अनिवार्य
सफाई कर्मीआठवीं पास
परामर्शी-सह-कार्यालय सहायिकामनोविज्ञान में स्नातक, कंप्यूटर ज्ञान
अंशकालिक चिकित्सक (महिला)MBBS / BHMS / BUMS
लिपिक-सह-अकाउंटिंगस्नातक, हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग एवं कंप्यूटर ज्ञान
चौकीदार (महिला+पुरुष)मैट्रिक
रसोईया (महिला हेतु आरक्षित)आठवीं पास
आदेशपाल/अनुसेवक (महिला हेतु आरक्षित)मैट्रिक/समकक्ष, साइकिल चलाने का ज्ञान

मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 : आयु सीमा (Age Limit)

मधुबनी अल्पावास गृह बहाली 2025 प्रक्रिया के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा(अधिकतम) की जानकारी दी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

  • सामान्य (पुरुष) : 37 वर्ष
  • BC/EBC (पुरुष/महिला) : 40 वर्ष
  • सामान्य (महिला) : 40 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष/महिला) : 42 वर्ष
  • आरक्षण : सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा लागू आरक्षण का प्रावधान प्रभावी होगा।
  • आयु की गणना विज्ञापन प्रकाशन तिथि के अनुसार की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

मधुबनी में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना बिहार में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शुरू और अंतिम तिथि की जानकारी दी गई है। सभी उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना अनिवार्य है।

  • आवेदन शुरू: 13 /05/2025
  • आवेदन कि अंतिम तिथि : 25/05/2025

आवेदन शुल्क

बिहार मधुबनी अल्पावास गृह बहाली 2025 प्रक्रिया के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं है। सभी वर्गों के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

  • सभी वर्गों के लिए: ₹0 (निशुल्क)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भाग में चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

  • विभिन्न पदों पर नियोजन उम्मीदवारों की वांछित शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और अंतर्वीक्षा के आधार पर अंतिम मेधा सूचि प्रकाशित होगी।
  • निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार में मेधा सूचि के अनुसार साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। साक्षात्कार में भाग लेने हेतु सुचना सम्बंधित अभ्यर्थी को उनके आवेदन में उल्लेखित ईमेल एवं जिला के वेबसाइट पर दी जाएगी।
  • कोई लिखित परीक्षा नहीं
  • चयन प्रक्रिया के लिए कोई TA/DA देय नहीं है

अल्पावास गृह भर्ती 2025 मधुबनी : आवेदन कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी को सलाह दी जाती है कि वे आवेदित पद का स्पष्ट उल्लेख करते हुए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन तैयार करें। आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पता शामिल है।

  • विहित प्रपत्र में आवेदन तैयार करें
  • आवेदन पत्र में स्पष्ट रूप से पद का नाम लिखें
  • निम्न दस्तावेज संलग्न करें:
    • आपका बायोडाटा
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां
    • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
    • आवेदन में ईमेल डालना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र को जिस लिफाफे में डालकर भेजना है उसके ऊपर मोटे अक्षरों में आवेदित पद का नाम भी लिखना है।
  • आवेदन सिर्फ निबंधित डाक के माध्यम से ही भेजना है। अधिक जानकारी के लिए कृपया अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें।
  • आवेदन भेजने का पता:

मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण लिंक

मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 Notification PDFClick Here to Download
मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती Offline Form 2025Click Here to Download
Official Website: Madhubani, BiharClick Here to Visit

मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 – FAQ

  1. मधुबनी अल्पावास गृह भर्ती 2025 का आवेदन करने कि तिथि कब तक है?

    25/05/2025

  2. इस भर्ती में सैलरी कितनी मिलेगी?

    ₹2,000 प्रति माह से लेकर ₹12,000/- प्रति माह तक।

  3. क्या यह नौकरी स्थायी है?

    नहीं, यह पूरी तरह से अस्थायी और ज़रूरत के आधार पर है।

Author profile image

Nikhil Kumar

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Mithila Chitrakala Sansthan Madhubani Bharti 2026 – आचार्य, प्रशासी पदाधिकारी एवं लेखापाल भर्ती

Mithila Chitrakala Sansthan Madhubani Bharti 2026

मिथिला चित्रकला संस्थान मधुबनी में आचार्य, प्रशासी पदाधिकारी एवं लेखापाल पदों पर संविदा आधारित भर्ती 2026 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Read More

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026: Apply Online for 229 PDS Shop License

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 pds shop image with people

Siwan Ration Dealer Vacancy 2026 के तहत सिवान जिले में 229 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Read More

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 : बिना शुल्क आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

IDA PPP Executive Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत Infrastructure Development Authority, बिहार द्वारा Executive Officer (PPP) के 01 संविदा पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी 05 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है।

Read More

DHEW पटना DEO भर्ती 2026: बिना शुल्क आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और पूरी जानकारी

DHEW Patna DEO Recruitment 2026 : DEO पद हेतु आवेदन करें।

DHEW पटना DEO भर्ती 2026 के तहत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर संविदा आधारित भर्ती निकली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, मानदेय ₹13,500, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की पूरी जानकारी।

Read More

Purnea PDS Dealer Vacancy 2026: पूर्णिया में 386 राशन डीलर पदों पर आवेदन शुरू

Purnea PDS Dealer Vacancy 2026: पूर्णिया राशन डीलर भर्ती 2026

पूर्णिया राशन डीलर भर्ती 2026: पूर्णिया में 386 PDS दुकानों के लिए भर्ती जारी। जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Read More

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026: जेंडर स्पेशलिस्ट

Arwal Hub for Empowerment of Women Recruitment 2026 जेंडर स्पेशलिस्ट

अरवल हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन भर्ती 2026 के तहत जेंडर स्पेशलिस्ट पद पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पोस्ट में योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

Read More